39 घंटे की बैटरी लाइफ, IP55 रेटिंग के साथ OnePlus Buds Pro 2 TWS इयरफोन्स लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Buds Pro 2 को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

39 घंटे की बैटरी लाइफ, IP55 रेटिंग के साथ OnePlus Buds Pro 2 TWS इयरफोन्स लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Buds Pro 2 को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

ख़ास बातें
  • ऑडियो के लिए इनमें मेलॉडी बूस्ट डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • प्रत्येक इयरबड में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर लगा है।
  • इनमें 39 घंटे तक का बैकअप दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus ने ऑडियो वियरेबल्स में अपने नए इयरबड्स OnePlus Buds Pro 2 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले काफी समय से चर्चा में रहा OnePlus 11 5G भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus Buds Pro 2 एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरफोन है जिसमें कंपनी ने ऑडियो के लिए मेलॉडी बूस्ट डुअल ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है, जिसे Dynaudio के साथ मिलकर बनाया गया है। प्रत्येक इयरबड में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर लगा है। इन इयरबड्स में डिफॉल्ट इक्वेलाइजर सेटिंग्स दी गई हैं जिसके लिए तीन ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इनमें 39 घंटे तक का बैकअप दिया गया है। इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

OnePlus Buds Pro 2 की कीमत, उपलब्धता

OnePlus Buds Pro 2 को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी सेल 9 जनवरी से शुरू होने की बात कही गई है। इनकी कीमत 899 युआन (लगभग 11 हजार रुपये) है। कंपनी ने कहा है कि भारत में इन्हें 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus Buds Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस

इन इयरफोन्स में 11mm के वूफर और 6mm के ट्वीटर का इस्तेमाल किया गया है। जिसके कारण ये लो और हाई फ्रीक्वेंसी के साथ आसानी से काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ का v5.3 दिया गया है। इसके साथ ही ये LHDC, AAC, SBC और LC3 कोडेक को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसकी मदद से ये 48dB तक बाहरी साउंड को कम कर सकते हैं। इनमें AI नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है। स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होने पर इनमें कॉल रिसीव के लिए टच कंट्रोल भी दिए गए हैं। इसके अलावा म्यूजिक प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

कंपनी का कहना है कि ये 39 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग केस में 520mAh बैटरी दी गई है। लगभग 1 घंटे में ये पूरी तरह से चार्ज हो जाते हैं। इनमें Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग भी मिलती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • कमियां
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeHeadphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »