Noise ने बच्चों के लिए Junior Explorer 2, Junior Champ 3 वॉच की लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Noise ने भारतीय बाजार में बच्चों के लिए नॉयज जूनियर लाइनअप में दो नई स्मार्टवॉच Noise Junior Explorer 2 और Noise Junior Explorer 2 लॉन्च कर दी हैं।

Noise ने बच्चों के लिए Junior Explorer 2, Junior Champ 3 वॉच की लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Noise

Noise Junior Champ 3 में 1.4 इंच की TFT डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Noise Junior Explorer 2 में 1.4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।
  • Noise Junior Explorer 2 में 950mAh की बैटरी दी गई है।
  • Noise Junior Explorer 2 हेल्थ ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है।
विज्ञापन

Noise ने भारतीय बाजार में बच्चों के लिए नॉयज जूनियर लाइनअप में दो नई स्मार्टवॉच Noise Junior Explorer 2 और Noise Junior Explorer 2 लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों मॉडल बच्चों की सिक्योरिटी के साथ-साथ कम्युनिकेशन और लर्निंग में मदद करते हैं। Noise Junior Explorer 2 में 1.4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Noise Junior Explorer 2 और Junior Explorer 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Noise Junior Explorer 2, Junior Champ 3 Price

Noise Junior Explorer 2 की कीमत 5,999 रुपये है। यह पिक्सल पॉप और आर्कटिक फ्रॉस्ट कलर में उपलब्ध है। Noise Junior Champ 3 की कीमत 2,999 रुपये है। यह वॉच ब्लैक ब्लैज, एस्ट्रो ऑर्बिट, कॉटन क्लाउड और आर्कटिक स्ट्रॉम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टवॉच ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ noisejunior.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Noise Junior Explorer 2 features

Noise Junior Explorer 2 में 1.4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में 950mAh की बैटरी दी गई है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। जूनियर एक्सप्लोरर 2 लोकेशन ट्रैकिंग और चाइल्ड सेफ्टी के लिए तैयार की गई है। यह UNISOC चिपसेट से लैस है और गूगल मैप्स के जरिए रीयल-टाइम GPS ट्रैकिंग का सपोर्ट करती है, जिससे माता-पिता अपने बच्चे की सटीक लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। 

यह वॉच माता-पिता को जियो-फेस्ड सेफ जोन मॉनिटर करने की सुविधा देता है और इसमें SOS इमरजेंसी कॉलिंग और भरोसेमंद कॉन्टैक्ट से ऑटोमैटिक कॉल पिकअप शामिल है। यह मॉडल 4G LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है, जो टू-वे HD वीडियो और वॉयस कॉलिंग में मदद करता है। नॉयज ने कॉल व्हाइटलिस्टिंग, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉल और फैमिली चैट हब भी शामिल किया है। सोशल इंट्रैक्शन को सुरक्षित और चाइल्ड फ्रेंडली बनाने के लिए वॉच में एक मित्र जोड़ने के लिए बम्प जेस्चर शामिल किया गया है जो कि सुपरवाइज्ड कनेक्शन की अनुमति देता है।

Noise Junior Champ 3 features

Noise Junior Champ 3 में 1.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसमें 270mAh की बैटरी दी गई है। यह 1 ATM वारट रेसिस्टेंस है। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करती है। Junior Champ 3 को सीखने और डेली मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक बिल्ट-इन लर्निंग हब है जो एजुकेशनल गेम, फ्लैशकार्ड, क्विज और इंटरैक्टिव चैलेंज प्रदान करता है। एक स्मार्ट शेड्यूलर बच्चों को टास्क मैनेज करने में मदद करता है, जबकि एग्जाम मोड में बिना किसी रुकावट के स्टडी कर सकते हैं। वहीं माता-पिता एक ऐप के जरिए वॉच को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे उपयोग और कंटेंट पर नजर रख सकते हैं। 

Champ 3 एक्टिविटी और हेल्थ ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करता है। इस वॉच में एक स्क्वरकल डायल है जो कंफर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। यहदो कलरफुल बंपर के साथ आता है और पर्नलाइज के लिए DIY बंपर कस्टमाइजेशन का सपोर्ट करता है। इसमें 1 ATM वाटर रेजिस्टेंस है, जिससे छीटों से बचाव होता है। यह वॉच iOS 16.0+ और एंड्रॉयड 7.0+ का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »