सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Air Buds Pro 6 लॉन्च, जानें कीमत

Noise Air Buds Pro 6 में IPX5 रेटिंग दी गई है।

सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Air Buds Pro 6 लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Gonoise

Noise Air Buds Pro 6 में 43 घंटे के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इनमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है।
  • इनमें 50ms तक लो-लेटेंसी मोड दिया गया है।
  • ये 10 मिनट के चार्ज में 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय ऑडियो ब्रांड Noise की ओर से लेटेस्ट ईयरबड्स Noise Air Buds Pro 6 को मार्केट में पेश किया गया है। Noise Air Buds Pro 6 में 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी ने इनमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। ये LHDC कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये रिच, डीप और ज्यादा डिटेल्ड साउंड पैदा कर सकते हैं। Noise Air Buds Pro 6 में IPX5 रेटिंग दी गई है जिससे ये वाटर रसिस्टेंस बन जाते हैं। कंपनी ने इनमें InstaCharge फीचर दिया है जिससे ये 10 मिनट के चार्ज में 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Noise Air Buds Pro 6 Price

Noise Air Buds Pro 6 की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। ये ईयरबड्स स्लेट ब्लैक, निम्बस ग्रे, पैटल पिंक, और स्लेट ग्रे कलर्स में लॉन्च किए गए हैं। इन्हें Noise की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी। इसके साथ ही इन्हें Amazon.in से भी खरीदा जा सकेगा। 
 

Noise Air Buds Pro 6 Specifications

Noise Air Buds Pro 6 में 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं जो कि टाइटेनियम प्लस पीक ड्राइवर हैं। कंपनी ने इनमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। ये LHDC कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये रिच, डीप और ज्यादा डिटेल्ड साउंड पैदा कर सकते हैं। इनमें 24-bit/96kHz हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये पारंपरिक SBC कोडेक की तुलना में तीन गुना बेहतर साउंड डिलीवर कर सकते हैं। स्पेशिअल ऑडियो का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। Noise BudsLink ऐप की मदद से यूजर को कई तरह के कस्टमाइजेशन विकल्प भी मिल जाते हैं। 

Noise Air Buds Pro 6 में IPX5 रेटिंग दी गई है जिससे ये वाटर रसिस्टेंस बन जाते हैं। कंपनी की मानें तो इन्हें वर्कआउट के समय भी पहना जा सकता है, इसके अलावा बारिश के छींटों में भी ये आसानी से खराब नहीं हो सकते हैं। इनमें 50ms तक लो-लेटेंसी मोड दिया गया है जिससे ये गेमर्स के लिए भी उपयोगी हो जाते हैं। 

बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में ये 7 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। जबकि चार्जिंग केस के साथ ये 43 घंटे तक चल सकते हैं। यानी कुल मिलाकर 50 घंटे का बैकअप इनमें मिल जाता है। कंपनी ने इनमें InstaCharge फीचर दिया है जिससे ये 10 मिनट के चार्ज में 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »