Noise ने टच कंट्रोल वाले किफायती ईयरबड्स किए लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी का कहना है कि ये ड्राइवर काफी पावरफुल बेस उत्पन्न करते हैं जो कि कंपनी की Tru Bass तकनीक की वजह से संभव हो पाता है।

Noise ने टच कंट्रोल वाले किफायती ईयरबड्स किए लॉन्च, जानें कीमत

Noise Air Buds Mini में 14.2mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Noise Air Buds Mini की भारत में कीमत 1,499 रुपये है।
  • Flipkart पर इनकी कीमत 1,299 रुपये बताई गई है।
  • चार्जिंग केस के साथ इनकी कुल बैटरी लाइफ 15 घंटे बताई गई है।
विज्ञापन
Noise के Air Buds Mini ट्र्यू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) इयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने ये नए इयरबड्स किफायती दाम में लॉन्च किए हैं। इनमें स्टेम-स्टाइल डिजाइन दिया गया है। वज़न में भी ये काफी हल्के हैं। प्रत्येक इयरबड का वजन मात्र 4.4 ग्राम है। इनमें टच कंट्रोल और वॉटर रसिस्टेंस सपोर्ट भी है। कानों में ध्वनि का बेहतर अनुभव देने के लिए कंपनी ने इनमें Tru Bass और Hyper Sync तकनीक का इस्तेमाल किया है। चार्जिंग केस के साथ ये इयरबड 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम हैं। 
 

Noise Air Buds Mini price in India, availability

Noise Air Buds Mini की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो ये जेट ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर में आते हैं। दोनों ही कलर वेरिएंट्स Noise website या Flipkart पर 25 जून से खरीदे जा सकेंगे। Flipkart ने इनको 1,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया था। Gadgets 360 ने इसे स्पष्ट करने के लिए Noise कंपनी से बात की। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से कीमत अलग दिखाई गई है वर्ना Noise Air Buds Mini का वास्तविक मूल्य 1,499 रुपये ही है। खबर लिखने के समय Flipkart पर इनकी कीमत 1,299 रुपये दी गई थी। 
 

Noise Air Buds Mini specifications, features

Noise Air Buds Mini में 14.2mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये ड्राइवर काफी पावरफुल बेस उत्पन्न करते हैं जो कि कंपनी की Tru Bass तकनीक की वजह से संभव हो पाता है। इयरबड्स में SBC और AAC कोडेक सपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5 दिया गया है। ये एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइसेज के साथ पेयर हो जाती हैं। सिंगल चार्ज में ये इरयबड्स 3.5 घंटे तक चल जाती हैं और चार्जिंग केस के साथ 11.5 घंटे तक प्लेबैक दे सकती हैं। कुल मिलाकर इनकी बैटरी लाइफ 15 घंटे तक टिक जाती है। इयरबड्स को चार्ज में होने में 1.5 घंटे का समय लगता है और USB Type-C port के द्वारा चार्जिंग केस को चार्ज होने में 2 घंटे तक का समय लग जाता है। 

अन्य महत्पूर्ण फीचर्स के तौर पर इनमें पसीने और पानी से बचाव के लिए IPX4 की प्रोटेक्शन है। प्रत्येक इयरबड का वजन 4.4 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस का वज़न 27.2 ग्राम है। कालिंग की सुविधा के लिए इनमें हैंड्स-फ्री कॉलिंग, कॉल स्विच और वॉइस असिस्टेंस का सपोर्ट भी है जो कि Siri और Google Assistant दोनों के द्वारा ही संभव है। इसमें जो टच कंट्रोल फीचर दिए गए हैं उनके माध्यम से आप वॉल्यूम, ट्रैक, कॉल्स और वॉइस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने जैसे कंट्रोल कर पाते हैं। इसकी Hyper Sync टेक्नोलॉजी के माध्यम से Noise Air Buds Mini किसी भी पेयर्ड डिवाइस के साथ चार्जिंग केस को ओपन करते ही कनेक्ट हो जाते हैं। कॉलिंग के लिए दोनों ही इयरबड में अलग-अलग माइक दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »