Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!

ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच ईयरबड्स ऑटोमेटिकली स्विच हो सकते हैं।

Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!

Photo Credit: Motorola

Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होंगे।

ख़ास बातें
  • Dynamic ANC का सपोर्ट इनमें बताया गया है
  • ईयरबड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलने वाला है
  • ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं
विज्ञापन

Motorola लेटेस्ट ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion की लॉन्च डेट आ गई है। Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। यानी आज से ठीक एक हफ्ते बाद कंपनी इनको भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। ईयरबड्स में धांसू ANC सपोर्ट बताया गया है। इनमें 53 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने वाली है। 12.4mm के ड्राइवर्स से लैस होकर आने वाले हैं। आइए जानते हैं अन्य Moto Buds 2 Fusion के बारे में सभी खास बातें। 

Moto Buds 2 Fusion Launch Date in India

Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होंगे। अगले गुरूवार को ये मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स Flipkart (via)पर लॉन्च होने वाले हैं जिनके लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। अधिकारिक वेबसाइट पर इन्हें तीन रंगों में लिस्ट किया गया है। जिन्हें PANTONE Tap Shoe, PANTONE Laurel, और PANTONE Surf The Web शेड्स का नाम दिया गया है। Moto Buds 2 Fusion स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील कर दिए गए हैं। 

Moto Buds 2 Fusion Specifications

Moto Buds 2 Fusion लेटेस्ट ईयरबड्स में 12.4mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर मिलने वाले हैं। Dynamic ANC का सपोर्ट इनमें बताया गया है जो कि 55dB तक हो सकता है। ईयरबड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलने वाला है जिसके साथ में स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी होगा। AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट इनमें दिया जा सकता है। 

CrystalTalk AI की बदौलत इनमें बेहतरीन नॉइज कैंसिलेशन मिलने की बात कही गई है। इनमें 6 हाई SNR माइक्रोफोन लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच ईयरबड्स ऑटोमेटिकली स्विच हो सकते हैं। ईयरबड्स को कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी दी है। ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जबकि चार्जिंग केस को IPX2 रेटिंग मिली है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि ये सिंगल चार्ज में 13 घंटे तक चल सकते हैं। जबकि चार्जिंग केस की बैटरी को भी मिला दें तो 53 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी लगी है। जबकि चार्जिंग केस को 530mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »