Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। करीब 3 लाख रुपये में आप इस फोल्डेबल iPhone के अलावा Bike, AC, Fridge, Washing Machine, 55-inch TV समेत कई घरेलू सामान खरीद सकते हैं।
Photo Credit: AI Generated
iPhone Duo की कीमत में घर के कई जरूरी सामान खरीद सकते हैं
Apple ने इस बार iPhone Duo के साथ फोल्डेबल iPhone की दुनिया में एंट्री की है। फोन का डिजाइन और फीचर्स भले ही लोगों का ध्यान खींच रहे हों, लेकिन इसकी कीमत भी कम चर्चा में नहीं है। भारत में iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। यानी करीब 3 लाख रुपये। Apple के मुताबिक, फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। अब करीब 3 लाख रुपये सिर्फ एक स्मार्टफोन पर खर्च करना हर किसी के बजट में नहीं होगा। ऐसे में हमने सोचा कि अगर यही पैसा iPhone Duo खरीदने के बजाय घर और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों पर खर्च किया जाए तो क्या-क्या खरीदा जा सकता है। जवाब सुनकर शायद आप भी एक बार सोच में पड़ जाएं।
सबसे पहले बात करते हैं Bike की। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus को ही लें। सितंबर 2026 में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹77,777 से शुरू होती है। यानी iPhone Duo की शुरुआती कीमत में एक नई Splendor Plus खरीदने के बाद भी करीब 2.2 लाख रुपये बच जाते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अगर सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत के हिसाब से गणना करें तो करीब 3 लाख रुपये में तीन Splendor Plus भी खरीदी जा सकती हैं। हालांकि ऑन-रोड कीमत में RTO और इंश्योरेंस जुड़ने के बाद तीन बाइक के लिए बजट कम पड़ सकता है। दिल्ली में Splendor Plus की शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब ₹90,199 बताई गई है।
गर्मी के मौसम में अगर घर में AC लगाने का प्लान है तो iPhone Duo की कीमत यहां भी काफी काम आ सकती है। बाजार में 1.5 Ton Split AC के कई मॉडल अलग-अलग कीमतों में मौजूद हैं। यदि 3-Star मॉडल को लिया जाए, तो AI Convertible Cooling, Inverter Compressor जैसे फीचर्स वाले AC अक्सर 28-35 हजार रुपये के बीत मिल जाते हैं।
यानी करीब 3 लाख रुपये के बजट में एक अच्छा 1.5 Ton AC लेने के बाद भी आपके पास काफी बड़ी रकम बची रहेगी। ऐसे में अगर किसी घर में AC की जरूरत है तो लगभग 3 लाख रुपये का बजट सिर्फ फोन की बजाय घर को ठंडा रखने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऊपर बताए गए दोनों प्रोडक्ट्स को भी जोड़ दो तो उसके बाद भी आप कई अन्य प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं, जिनमें से एक Refridgerator है। 300 लीटर तक के डबल-डोर फ्रिज के मॉडल करीब ₹28-35 हजार के बीच आ जाते हैं। यानी iPhone Duo की कीमत में आप एक बड़ा डबल-डोर Fridge खरीद सकते हैं और इसके बाद भी दो लाख रुपये से ज्यादा रकम आपके पास बच सकती है।
घर के जरूरी सामान की बात हो और वॉशिंग छूट जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। एक छोटी फैमिली के लिए 7kg फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन काफी होती है और इसमें यदि आप 5-Star मॉडल भी लें तो Smart Inverter Motor, TurboDrum और Auto Tub Clean जैसे फीचर्स वाली मशीन 14-18 हजार रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।
अगर आप बड़ा Smart TV खरीदने का है तो यहां भी iPhone Duo का बजट काफी बड़ा है। अच्छे ब्रांड्स के 55-inch 4K QLED Smart TV के कुछ मॉडल करीब ₹40,000 से ₹50,000 की कीमत पर मिल जाते हैं। मतलब लगभग 3 लाख रुपये के बजट में 55-inch 4K TV खरीदना भी मुश्किल नहीं है। TV लेने के बाद बची रकम से आप बाकी घरेलू सामान पर भी खर्च कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, ऊपर बताए प्रोडक्ट्स के अलावा, आप अपने घर के सभी छोटे-मोटो होम अप्लायंसेज भी ले सकते हैं, जिनमें माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और एयर प्यूरीफायर्स शामिल हैं। इनमें से हर एक प्रोडक्ट की कीमत 5-15 हजार के बीच होती है। यानी तीनों प्रोडक्ट मिलाकर औसत 30-40 हजार में आ जाएंगे।
अगर एक उदाहरण के तौर पर Bike, 1.5 Ton AC, 330L के आसपास का Fridge, 7kg Washing Machine, 55-inch 4K QLED TV, Microwave, Air Fryer और Air Purifier को एक साथ रखा जाए, तो करीब 3 लाख रुपये का बजट इन चीजों के लिए काफी बड़ा है। इनकी कीमत मॉडल, ऑफर और शहर के हिसाब से बदलती रहेगी, लेकिन यह तुलना यह दिखाने के लिए काफी है कि iPhone Duo की शुरुआती कीमत सिर्फ एक महंगे फोन का बजट नहीं है। यानी आपके पास करीब 3 लाख रुपये का बजट हो तो आप एक तरफ Apple का नया फोल्डेबल iPhone खरीद सकते हैं, और दूसरी तरफ इसी रकम में घर के कई जरूरी सामान का सेटअप तैयार कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!