• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Mivi के अनोखे AI Buds लॉन्च, खाना बनाने से लेकर न्यूज सुनाने तक सभी का है एक्सपर्ट, गजब की AI टेक्नोलॉजी

Mivi के अनोखे AI Buds लॉन्च, खाना बनाने से लेकर न्यूज सुनाने तक सभी का है एक्सपर्ट, गजब की AI टेक्नोलॉजी

Mivi ने AI टेक्नोलॉजी में नई सफलता के साथ Mivi AI Buds को पेश कर दिया है।

Mivi के अनोखे AI Buds लॉन्च, खाना बनाने से लेकर न्यूज सुनाने तक सभी का है एक्सपर्ट, गजब की AI टेक्नोलॉजी

Photo Credit: Mivi

Mivi AI Buds की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।

ख़ास बातें
  • Mivi AI Buds में इमर्सिव डेप्थ के लिए 3D साउंडस्टेज और स्पैटियल ऑडियो है।
  • Mivi AI Buds में क्लियर कॉल और नॉयज कैंसलेशन के लिए क्वाड माइक ANC है।
  • Mivi AI Buds में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चलती है।
विज्ञापन
Mivi ने AI टेक्नोलॉजी में नई सफलता के साथ Mivi AI Buds को पेश कर दिया है। ये ईयरबड्स इमर्सिव ऑडियो को इंटेलीजेंट AI प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ते हैं। भारत में डिजाइन और इंजीनियर किए गए AI बड्स स्क्रीन फ्री और नेचुरल कंवर्सेशनल अनुभव प्रदान करते हैं। आइए Mivi AI Buds के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Mivi AI Buds Price


Mivi AI Buds की कीमत 6,999 रुपये है। ईयरबड्स बिक्री के लिए 4 जुलाई, 2025 से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mivi की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।


Mivi AI Buds Features, Specifications


Mivi AI Buds में ऑवरग्लास पर बेस्ड डिजाइन दिया गया है, जो कान के नेचुरल फ्लो से मिलने के लिए बनाया गया है और पूरे दिन कंफर्ट प्रदान करता है। Mivi AI से एक आसान वेक वर्ड "Hi Mivi" के साथ यूजर्स कंवर्सेशन शुरू कर सकते हैं। Mivi AI ऐप यूजर्स को पूरा कंट्रोल प्रदान करती है, जिसमें पहली बार पेयरिंग, साउंड कस्टमाइजेशन और इंटरैक्शन मैनेजमेंट मिलता है जो यूजर्स को पर्सनलाइज AI एसिस्टेंट फील प्रदान करता है।


Mivi AI Buds: ऑडियो टेक्नोलॉजी

  1. प्योर और लॉसलेस साउंड के लिए हाई-रेज ऑडियो और LDAC शामिल है।
  2. इमर्सिव डेप्थ के लिए 3D साउंडस्टेज और स्पैटियल ऑडियो है।
  3. क्लियर कॉल और नॉयज कैंसलेशन के लिए क्वाड माइक ANC है।
  4. Mivi ईयरबड्स में सिंगल चार्ज में 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।


Mivi AI Buds: अवतार

 
  • गुरु अवतार: गुरु अवतार आपका नॉलेज एक्सपर्ट हैं। स्पेस से लेकर इतिहास तक और यहां तक कि रोजाना के सवालों के बारे में आप कुछ भी पूछ सकते हैं। यह चीजों को आसान तरीके से समझाता है, जिस तरह से आप समझ सकते हैं। कोई कठिन शब्द नहीं सिर्फ बातचीत के जरिए स्पष्टीकरण मिलता है।
  • इंटरव्यूअर अवतार: इंटरव्यूअर अवतार आपकी इंटरव्यू की तैयारियों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। यह आपकी कैपेसिटी को टेस्ट करता है, आपको फीडबैक देता है और हर कदम पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है।
  • शेफ अवतार: रियल टाइम में खाना पकाने में मदद के लिए शेफ अवतार आपको खाना पकाने की प्रक्रिया में हर कदम पर गाइड करता है। तैयारी से लेकर प्लेटिंग तक यह आपको बताता है कि आपको असलियत में क्या चाहिए और अगर कोई मसाला या सामग्री छूट गई है तो आपको उसकी जानकारी देता है।
  • वेलनेस कोच अवतार: वेलनेस कोच अवतार तनावग्रस्त, खुश, परेशान होने या सिर्फ बात करने की जरूरत के आधार पर सुनता है। यह शांत, सहायक रिस्पॉन्स देता है और बिना किसी जजमेंट के समझने में मदद करता है।
  • न्यूज रिपोर्टर अवतार: न्यूज क्यूरेशन- न्यूज रिपोर्टर अवतार आपको लोकल या ग्लोबल स्तर पर रियल टाइम की खबरों से अपडेट रखता है। स्पोर्ट्स से लेकर दुनिया भर की खबरों तक यह स्टोरी को साफ तरीके से प्रदान करता है और आपकी रुचियों के अनुसार अपडेट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »