1299 रुपये में लॉन्‍च हुए Lava Probuds T24 ईयरबड्स, काम के हैं या नहीं? जानें फीचर्स

डुअल टोन डिजाइन में आने वाले Probuds T24 सिंगल फुल चार्ज में 45 घंटों तक यूज किए जा सकते हैं।

1299 रुपये में लॉन्‍च हुए Lava Probuds T24 ईयरबड्स, काम के हैं या नहीं? जानें फीचर्स

Lava Probuds T24 को डुअल कलर टोन डिजाइन में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Lava Probuds T24 हुए भारत में लॉन्‍च
  • 45 घंटे चल सकते हैं सिंगल चार्ज में
  • 1299 रुपये में उपलब्‍ध हैं लावा के प्रोबड्स
विज्ञापन
Lava Probuds T24 Launched : भारतीय ब्रैंड लावा (Lava) ने नए ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम Lava Probuds T24 है, जिनमें 10mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। Probuds T24 के क्‍वाड माइक में एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन टेक्‍नॉलजी दी गई है। दावा है कि यह कॉल क्‍वॉलिटी में सुधार करती है। डुअल टोन डिजाइन में आने वाले Probuds T24 सिंगल फुल चार्ज में 45 घंटों तक यूज किए जा सकते हैं। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 150 मिनट इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है। 
 

Lava Probuds T24 Price in India 

Lava Probuds T24 को हर्ब ग्रीन, वीनम ब्‍लैक, डोप ब्‍लू, ट्रिप्पी मैकॉ और स्नेक वाइट कलर्स में लाया गया है। यह लावा की वेबसाइट पर 1,299 रुपये में उपलब्ध है और 6 दिसंबर से प्रमुख रिटेल मार्केट्स में भी मिलेगा। 
 

Lava Probuds T24 Features, Specifications 

Lava Probuds T24 को डुअल कलर टोन डिजाइन में लाया गया है। इनमें 10mm ड्राइवर्स लगाए गए हैं और हाई बास पोलीयूरीथेन डायफ्राम स्‍पीकर लगे हैं। 

Lava Probuds T24 सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी को। इनमें टच कंट्रोल्‍स दिए गए हैं। अल्‍ट्रा लो लेटेंसी मिलती है, जो गेमिंग के दौरान काम आती है। एक और खूबी क्‍वाड माइक में मिलने वाला एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट है। इससे कॉल के दौरान सामने वाले को साफ आवाज सुनाई देगी। 

Lava Probuds में 470mAh की बैटरी है, जिसका टोटल प्‍लेबैक टाइम 45 घंटों तक है। ये फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 120 मिनट तक यूज किए जा सकते हैं। Probuds सीरीज में लावा पहले भी ईयरबड्स ला चुकी है। नए मॉडल में डेडिकेटेड नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट नहीं है, जिसकी उम्‍मीद लोग आजकल ईयरबड्स से करते हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »