• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Itel Smartwatch 2ES: 12 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68 रेटिंग वाली सस्ती Itel स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Itel Smartwatch 2ES: 12 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68 रेटिंग वाली सस्ती Itel स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Itel Smartwatch 2ES में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

Itel Smartwatch 2ES: 12 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग, IP68 रेटिंग वाली सस्ती Itel स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

Itel ने Smartwatch 2ES को Smartwatch 1ES के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Smartwatch 2ES को Smartwatch 1ES के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है।
  • यह एक वाटर रसिस्टेंट वॉच है जिसमें IP68 रेटिंग दी गई है।
  • डिवाइस में 50 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्मार्टवॉच उन गैजेट्स में शामिल है जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। गुजरते समय के साथ स्मार्ट वियरेबल बनाने वाली कंपनियों ने बजट में अच्छे फीचर्स लाना भी शुरू कर दिया है। इसी तरह Itel ने भी भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Itel Smartwatch 2ES लॉन्च की है जिसमें 1.8 इंच डिस्प्ले, 500 निट्स की ब्राइटनेस और IP68 रेटिंग जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Itel Smartwatch 2ES Price in India

Itel Smartwatch 2ES को भारत में 1,699 रुपये में लॉन्च किया गया है जो कि बेहद एग्रेसिव प्राइसिंग कही जा सकती है। इसे सिटी ब्लू, रेड, ग्रीन और वाटर ग्रीन कलर्स में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अन्य रीटेल स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगी। 
 

Itel Smartwatch 2ES Specifications

Itel ने Smartwatch 2ES को Smartwatch 1ES के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है। गिजमोचाइना के अनुसार, इसका डिजाइन देखने में हल्का फुल्का Apple Watch से मेल खाता दिखता है। स्मार्टवॉच में 1.8 इंच का डिस्प्ले 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। यह एक वाटर रसिस्टेंट वॉच है जिसमें IP68 रेटिंग दी गई है। वियरेबल में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं जिनमें हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकर आदि शामिल हैं। डिवाइस में 50 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। 

Itel Smartwatch 2ES में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। जिसे कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बिल्टइन स्पीकर और माइक भी मौजूद है। इसके अलावा यह AI आधारित वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है जिससे इस वॉच के माध्यम से स्मार्ट होम डिवाइसेज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के लिए इसमें कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल भी दिया गया है। साथ ही नोटिफिकेशंस भी इसमें देखे जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच 240mAh बैटरी के साथ आती है, जिसके लिए कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »