itel Alpha Pro स्मार्टवॉच भारत में Rs 1,649 में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 7 दिन

कंपनी ने इसे Cat’s Eye Opal डिजाइन में पेश किया है।

itel Alpha Pro स्मार्टवॉच भारत में Rs 1,649 में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 7 दिन

Photo Credit: itel

itel Alpha Pro स्मार्टवॉच 300mAh बैटरी से लैस जो सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है।

ख़ास बातें
  • itel Alpha Pro स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है
  • इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
  • स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट है जिसके लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है
विज्ञापन
itel ने नई स्मार्टवॉच Alpha Pro को मार्केट में उतारा है। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है जिसमें 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टवॉच 300mAh बैटरी से लैस जो सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। Alpha Pro स्मार्टवॉच कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट है जिसके लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

itel Alpha Pro price in India

itel Alpha Pro स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1649 रुपये है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। साथ ही प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने सेल डेट की घोषणा अभी तक नहीं की है।  
 

itel Alpha Pro specifications

itel Alpha Pro स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है जिसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इसे Cat's Eye Opal डिजाइन में पेश किया है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और 150 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। itel Alpha Pro कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। इन फीचर्स में हार्ट रेट, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, SpO2, ब्रीद ट्रैकिंग भी शामिल है।

स्मार्टवॉच 300mAh बैटरी से लैस है जो सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। जबकि इसका स्टैंडबाय टाइम 15 दिन तक का बताया गया है। स्मार्टवॉच वॉटर रसिस्टेंट है जिसके लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.3 का इस्तेमाल करती है। इसमें कंपनी के iPulse ऐप का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन से कॉल्स को रिसीव भी किया जा सकता है। साथ ही इसमें यूजर 8 कॉन्टेक्ट सेव भी कर सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें पासवर्ड फीचर और Find My Watch का ऑप्शन भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »