Itel Flip One फोन भारत में सितंबर में होगा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा

Itel Flip One भारत में सितंबर में लॉन्च होने जा रहा है।

Itel Flip One फोन भारत में सितंबर में होगा लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: itel

Itel Flip One कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला फ्लिप कीबोर्ड फोन होगा।

ख़ास बातें
  • फोन को तीन कलर शेड्स में लॉन्च किया जाएगा।
  • यूजर्स अपने स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट भी इसमें सिंक कर सकेंगे।
  • चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट कंपनी देने वाली है।
विज्ञापन
Itel भारत में अपना फ्लिप फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह फोन Flip One के नाम से भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इसके डिजाइन के डिटेल्स सामने आए हैं। यह पहला फ्लिप स्टाइल वाला कीपैड फोन होगा जिसमें 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन तीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें लैदर बैक डिजाइन होगा। फोन में नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी और इसका कीपैड ग्लास डिजाइन में आने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Itel Flip One Features 
Itel Flip One भारत में सितंबर में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए हाल ही में इसकी जानकारी दी है। फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने अभी कंफर्म नहीं की है लेकिन कई फीचर्स का खुलासा किया है। फोन को तीन कलर शेड्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें लैदर बैक डिजाइन होगा। इसमें नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी और कीपैड में ग्लास डिजाइन होगा। Itel Flip One वजन में हल्का होगा और इसका डिजाइन बेहद पोर्टेबल बताया गया है। 

कंपनी का कहना है कि इसे एक हाथ से ही ऑपरेट किया जा सकेगा। फोन में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी होगी। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट कंपनी देने वाली है। आइटेल का कहना है कि फोन में ब्लूटूथ कॉलर फीचर होगा। इतना ही नहीं, यूजर्स अपने स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट भी इसमें सिंक कर सकेंगे। जिसके बाद कॉल्स को सीधे फीचर फोन से भी हैंडल किया जा सकेगा। 

Itel Flip One कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला फ्लिप कीबोर्ड फोन होगा। कंपनी के पास पोर्टफोलियो में अभी कई फीचर फोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स भी हैं। कंपनी ने हाल ही में भारत में Itel A50 और Itel A50C को लॉन्च किया था। फोन में Unisoc T603 चिपसेट दिया गया है। इनमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5,000mAh तक बैटरी कैपिसिटी दी गई है। दोनों ही फोन 10 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 Go Edition
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 Go Edition
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »