10 मिनट में चार्ज होने वाले Infinix के दो नए TWS ईयरबड्स Rs 2 हजार से कम में लॉन्‍च

Infinix Buds Neo TWS Earbuds में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन तो नहीं, पर एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट है।

10 मिनट में चार्ज होने वाले Infinix के दो नए TWS ईयरबड्स Rs 2 हजार से कम में लॉन्‍च

ये फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 26 अगस्‍त से उपलब्‍ध होंगे।

ख़ास बातें
  • Infinix XE27 और Buds Neo भारत में लॉन्‍च
  • 1399 रुपये की शुरुआती कीमत में लाए गए ईयरबड्स
  • ANC को सपोर्ट करते हैं ये ईयरबड्स
विज्ञापन
Infinix XE27 and Buds Neo Launched : स्‍मार्टफोन मार्केट में इनफ‍िनिक्‍स की पहचान कम दाम में धांसू फीचर्स ऑफर करने से बनी है। ब्रैंड ने अब दो नए TWS ईयरफोन्‍स लॉन्‍च करके वियरेबल मार्केट में एंट्री की है। इन्‍हें Infinix XE27 और Buds Neo के नाम से लाया गया है। दावा है कि दोनों ईयरफोन्‍स स्‍लीक और ड्यूरेबल डिजाइन वाले हैं। Infinix XE27 सपोर्ट करता है एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) को। यह बाहर के शोर को 25 डेसिबल तक कम करने का दम रखता है और 10 मिनट में इतना चार्ज हो जाता है कि आप एक घंटे तक बड्स इस्‍तेमाल कर पाएं। 
 

Infinix XE27, Buds Neo TWS Earbuds Price in india 

Infinix XE27 को वाइट और ब्‍लू कलर्स में लाया गया है। दाम 1699 रुपये हैं। Infinix Buds Neo को वाइट पर्ल और ब्‍लैक फ्लेम कलर्स में 1399 रुपये में लिया जा सकेगा। ये फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 26 अगस्‍त से उपलब्‍ध होंगे। 
 

Infinix XE27, Buds Neo TWS Earbuds specifications, features 

Infinix XE27 TWS Earbuds में 10mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। यह 25 डेसिबल तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है। ENC यानी एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन का भी सपोर्ट है, जो क्‍वाड माइक के साथ क्लियर आवाज पेश करता  है। दावा है कि इनकी बैटरी सिंगल चार्ज में 28 घंटे चल जाती है। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर बड्स एक घंटे का प्‍लेटाटम दे सकते हैं। गेमिंग मोड भी इनमें मिलता है जो 60 मिलीसेकंड का लेटेंसी रेट ऑफर करता है। कंपनी ने मल्‍टीफंक्‍शनल टच कंट्रोल ईयरबड्स में दिए हैं। ये गूगल फास्‍ट पेयर सपोर्ट करते हैं और किसी भी डिवाइस से फटाफट कनेक्‍ट हो जाते हैं। 

Infinix Buds Neo TWS Earbuds जो थोड़ा कम प्राइस में आते हैं, उनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन तो नहीं, पर एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इन्‍हें पहनकर भी गेमिंग की जा सकती है। मल्‍टीफंक्‍शनल टच कंट्रोल इनमें दिया गया है। WeLife ऐप का सपोर्ट इन ईयरबड्स में है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »