• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • बच्चों के स्वास्थ पर नज़र रखेगी GOQii Smart Vital Junior वॉच, 18 एक्टिविटी मोड्स और SpO2 सेंसर से है लैस

बच्चों के स्वास्थ पर नज़र रखेगी GOQii Smart Vital Junior वॉच, 18 एक्टिविटी मोड्स और SpO2 सेंसर से है लैस

GOQii Smart Vital Junior स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 4,999 रुपये है। यह कई कलरफुल स्ट्रेप विकल्प में आती है, जिसमें ब्लू और व्हाइट, बबलगम पिंक, चैरी एंड क्रीम, ऑशन ब्लू, ऑलिव ग्रीन, रेड एंड ब्लैक, सैंटा रेड, व्हाइट एंड पिंक और ज़ेबरा ब्लैक शामिल हैं।

बच्चों के स्वास्थ पर नज़र रखेगी GOQii Smart Vital Junior वॉच, 18 एक्टिविटी मोड्स और SpO2 सेंसर से है लैस

वाटर-रसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है GOQii Smart Vital Junior स्मार्टवॉच

ख़ास बातें
  • GOQii Smart Vital Junior में मौजूद हैं 18 से ज्यादा एक्टिविटी मोड्स
  • इस स्मार्टवॉच की सेल GOQii ऑनलाइन स्टोर पर शुरू कर दी गई है
  • वॉच को Amazon और Flipkart के जरिए भी खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
GOQii Smart Vital Junior स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया गया है। बच्चों के लिए बनाई गई यह स्मार्टवॉच सभी जरूरी पैरामिटर्स जैसे SpO2, बॉडी टैम्परेचर, पल्स रेट और ब्लड प्रेशसर को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसके अलावा, यह वॉच अभिभावकों को अपने बच्चों की एक्टिविटी और हेल्थ डेटा पर नज़र रखने में भी मदद करेगी। इस स्मार्टवॉच को मल्टीपल कलरफुल स्ट्रेप के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें 18 एक्टिविटी मोड्स मौजूद हैं। GOQii Smart Vital Junior स्मार्टवॉच 33mm कलर डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही यह वाटर-रसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है।
 

GOQii Smart Vital Junior price in India, availability

GOQii Smart Vital Junior स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 4,999 रुपये है। यह कई कलरफुल स्ट्रेप विकल्प में आती है, जिसमें ब्लू और व्हाइट, बबलगम पिंक, चैरी एंड क्रीम, ऑशन ब्लू, ऑलिव ग्रीन, रेड एंड ब्लैक, सैंटा रेड, व्हाइट एंड पिंक और ज़ेबरा ब्लैक शामिल हैं। इसे GOQii ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं और इसे Amazon और Flipkart के जरिए भी खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

GOQii Smart Vital Junior specifications, features

फीचर्स की बात करें तो GOQii Smart Vital Junior में SpO2 सेंसर दिया गया है, जो कि अभिभावकों को अपने बच्चो के ब्लड ऑक्सिज़न लेवल पर नज़र रखने में मदद करेगा। कोरोना वायरस महामारी के दौरान यह काफी उपयोगी टूल साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसमें लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी टेम्परेचर ट्रेकिंग और स्लिप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। माता-पिता अपने बच्चों की हेल्थ पर GOQii मोबाइल ऐप के माध्यम से नज़र रख सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा पैरेंट्स बच्चों को GOQii Play app पर स्पेशलाइज्ड वर्कआउट सेशन के लिए भी एनरोल कर सकते हैं, जिसमें वह हेल्थी किड्स डाइट शो देख सकते हैं और बाल रोग विशेषज्ञों से ऐप के माध्यम से परामर्श ले सकते हैं।

GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर में 18 से अधिक एक्टिविटी मोड मौजूद हैं, जिसमें वॉक, रनिंग, वर्कआउट, रिलेक्सिंग, साइकलिंग, क्रिकेट, टेनिस, वॉलीबॉल, डान्सिंग, बास्केटबॉल, बैटमिंटन, योगा, फुटबॉल, सिट-अप, जम्पिंग, क्लाइम्बिंग, एरोबिक्स और जम्पिंग रोप आदि शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि GOQii Smart Vital Junior स्ट्रेप को उस तरह के मटिरियल से बनाया गया है, जो कि त्वचा के लिए सौम्य और छोटी कलाई पर परफेक्ट फिट साबित हो। इसमें लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी दी गई है। 33mm कलर डिस्प्ले वाली वॉच में नेविगेशन के लिए बटन दिया गया है और यह वाटर-रसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है। इसमें म्यूज़िक कंट्रोल, फोन फाइंडर और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »