Google Pixel वॉच का प्राइस हुआ लीक

इस स्मार्टवॉच को लेकर काफी अटकलें लग रही थी। कंपनी ने कुछ महीने पहले इसे लॉन्च करने की जानकारी दी थी

विज्ञापन
Written by Saurabh Kulesh, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कुछ महीने पहले इसे लॉन्च करने की जानकारी दी थी
  • इसके वाई-फाई और ब्लूटूथ मॉडल भी होंगे
  • यह Google Pixel 7 और Google Pixel 7 प्रो के साथ मार्केट में आ सकती है

इसके सेल्युलर वर्जन का प्राइस अमेरिका में 399 डॉलर होगा

इंटरनेट सर्च की टॉप कंपनी Google की Google Pixel स्मार्टवॉच का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। यह स्मार्टवॉच Google Pixel 7 और Google Pixel 7 प्रो के साथ मार्केट में आ सकती है। इस स्मार्टवॉच को लेकर काफी अटकलें लग रही थी। कंपनी ने कुछ महीने पहले इसे लॉन्च करने की जानकारी दी थी। 

यह Wear OS के नए वर्जन पर चलेगी और इसमें सर्कुलर डिस्प्ले और कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन होगा। 9to5Google की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके सेल्युलर वर्जन का प्राइस अमेरिका में 399 डॉलर होगा। इसके वाई-फाई और ब्लूटूथ मॉडल भी होंगे। हालांकि, इनके प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉन्च से पहले गूगल इसके प्राइस में बदलाव कर सकती है। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के भी 7 सितंबर को होने वाले इवेंट में एपल वॉच की सीरीज 8 लॉन्च करने की संभावना है। कंपनी ने एपल वॉच सीरीज 7 (GPS) को 399 डॉलर और सेल्युलर मॉडल को 499 डॉलर के प्राइस पर लॉन्च किया था। 
Advertisement

वियरेबल सेगमेंट में गूगल की प्रतिद्वंद्वी Samsung ने पहले ही गैलेक्सी वॉच 5 को 279 डॉलर के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी वॉच 5 प्रो का प्राइस ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए 449 डॉलर और LTE वेरिएंट के लिए 499 डॉलर का है। Pixel Watch में Google के Google Assistant, Google Maps और Google Wallet जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

Google ने Pixel Watch को Wear OS के लिए होम ऐप का उपयोग करके स्मार्ट होम डिवाइस के लिए रिमोट के तौर पर भी कंपैटिबल बनाया है। इससे आप अपने थर्मोस्टेट को एडजस्ट कर सकते हैं या अपनी कलाई से लाइट को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस वॉच में कई फिटनेस फीचर्स होने के साथ हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने हाल ही में Google Pixel 6a और Pixel Buds Pro को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Google Pixel 6a  जो कि Google Pixel 6 का लाइट वर्जन है और Google Pixel 6 Pro को Google के I / O इवेंट के दौरान मई में Pixel Watch और Google Pixel Buds Pro के साथ पेश किया किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, smartwatch, Features, Google Pixel, Price, Apple, Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.