Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Google Pixel Watch 5 41 mm वाले वेरिएंट का प्राइस 42,999 रुपये, 45 mm का 45,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री 20 अगस्त से की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 23:39 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 5 में 3,000 निट्स का डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टवॉच में 64 GB की eMMC स्टोरेज मिलती है
  • Google Pixel Watch 5 की बिक्री 20 अगस्त से की जाएगी

इस स्मार्टवॉच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

Photo Credit: Google

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने बुधवार को भारत में नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। Google Pixel Watch 5 में 3,000 निट्स का डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में ब्रीदिंग इमरजेंसी डिटेक्शन और मंथली हेल्थ ट्रेंड समरी जैसे नए Health Guardian फीचर्स हैं। 

Google Pixel Watch 5 का प्राइस 

इस स्मार्टवॉच के 41 mm वाले वेरिएंट का प्राइस 42,999 रुपये, 45 mm का 45,999 रुपये का है। गूगल ने इस स्मार्टवॉच के प्रत्येक वेरिएंट को दो विकल्पों में उपलब्ध कराया है। Google Pixel Watch 5 के 41 mm वाले वेरिएंट को Fog Active बैंड के साथ  Polished Silver Aluminium केस और Canyon Active बैंड के साथ Champagne Gold Aluminium केस में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच का 45 mm वाले वेरिएंट को Olive Active बैंड के साथ Satin Pyrite Aluminium केस और Obsidian Active बैंड के साथ Black Aluminium केस में उपलब्ध कराया गया है। Google Pixel Watch 5 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 20 अगस्त से की जाएगी। 

Google Pixel Watch 5 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टवॉच में इसके पिछले वर्जन की तरह राउंडेड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले 60 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 320 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म और Cortex-M55 को-प्रोसेसर दिया गया है। गूगल ने बताया है कि इसके डुअल-चिप आर्किटेक्चर से परफॉर्मेंस में 20 प्रतिशत सुधार होता है। इस स्मार्टवॉच में 64 GB की eMMC स्टोरेज है। 

Advertisement

Google Pixel Watch 5 में Gemini इंटीग्रेशन भी है। इस स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए AFib डिटेक्शन के साथ ECG, हाई एंड लो हार्ट-रेट अलर्ट्स, SpO2, ब्रीदिंग रेट और रियल-टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग के लिए सपोर्ट है। इसमें ब्रीदिंग रेगुलेरिटी एनालिसिस और पर्सनलाइज्ड स्लीप स्कोर जैसे स्लीप ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की प्रमुख विशेषता Health Guardian फीचर्स हैं, जिनमें ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स, स्लीप ब्रीदिंग क्वालिटी और इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स के लिए मासिक समरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चलती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.