Fossil Gen 5E स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Fossil Gen 5E की कीमत GST के साथ 18,490 रुपये है और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इस वॉच को पुरुषों के लिए 44mm और महिलाओं के लिए 42mm साइज़ स्टाइल के साथ लाया गया है।

Fossil Gen 5E स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

फॉसिल जेन 5ई कई रंगों के विकल्प के साथ आई है

ख़ास बातें
  • Fossil Gen 5E में मौजूद है 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन
  • फॉसिल जेन 5ई में Always-on एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • एक्सटेंडेड मोड में इस वॉच का इस्तेमाल 24 घंटे किया जा सकता है
विज्ञापन
Fossil Gen 5E स्मार्टवॉच को अक्टूबर 2020 अमेरिकी लॉन्च के बाद भारत में भी पेश कर दिया गया है। जेन 5ई  Fossil Gen 5 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जिसे भारत में नवंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टवॉच एमोलेड डिस्प्ले और पुराने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3100 प्रोसेसर से लैस है। इसमें क्विक चार्ज, 3 ATM वाटर रसिस्टेंस और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फॉसिल जेन 5ई कई रंगों के विकल्प के साथ आई है।
 

Fossil Gen 5E price in India, availability

Fossil Gen 5E की कीमत GST के साथ 18,490 रुपये है और यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इस वॉच को पुरुषों के लिए 44mm और महिलाओं के लिए 42mm साइज़ स्टाइल के साथ लाया गया है। जैसे कि हमने बताया इसमें आपको कई रंगों के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें सिलिकॉन, स्टैनलैस स्टील, लैदर और स्टैनलैस स्टिल मैश स्ट्रैप विकल्प भी मिलेंगे।
 

Fossil Gen 5E specifications, features

फॉसिल जेन 5ई गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 44mm और 42mm साइज़ विकल्प में लाया गया है सभी वेरिएंट्स में एक जैसे स्पेसिफिकेशन हैं। फॉसिल जेन 5ई स्मार्टवॉच स्मॉक स्टैनलैस स्टील 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है, जबिक बाकि सभी में 3 ATM वाटर रसिस्टेंस शामिल है। जेन 5ई में 1.19 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 390x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 328ppi की पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। यह स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन वेयर 3100 प्रोसेसर से लैस है, इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और वाई-फाई मिलेगा। वहीं, सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ऑफ-बॉडी IR और PPG हार्ट रेट सेंसर शामिल हैं। फॉसिल का कहना है एक्सटेंडेड मोड में इस वॉच का इस्तेमाल 24 घंटे किया जा सकता है। क्विक चार्जिंग के साथ यह वॉच 50 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसमें मल्टीपल बैटरी मोड दिए गए हैं, जिसमें डेली मोड, एक्सटेंडेड मोड, टाइम ऑनली मोड और कस्टम मोड शामिल है।

फिटनस ट्रेकिंग में फॉसिल जेन 5ई गूगल फिट के साथ आता है और यह एक्टिविटी गोल, स्टेप्स, स्लिप, हार्ट रेट, कार्डियो लेवल जैसे सभी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack, Brown
Display Size44mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForMen
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourRose Gold-Tone, Blush
Display Size42mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForWomen
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »