• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 3499 में देसी कंपनी लाई ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ रोलेक्स जैसे लुक वाली स्मार्टवॉच, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

3499 में देसी कंपनी लाई ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ रोलेक्स जैसे लुक वाली स्मार्टवॉच, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

Fire Boltt Blizzard को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच 23 फरवरी से ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगी।

3499 में देसी कंपनी लाई ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ रोलेक्स जैसे लुक वाली स्मार्टवॉच, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Fire Boltt

Fire Boltt Blizzard में 1.28 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Fire Boltt ने Luxe कलेक्शन के तहत Fire Boltt Blizzard को पेश किया है।
  • Fire Boltt Blizzard को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Fire Boltt Blizzard में एचडी रेजॉल्यूशन वाली 1.28 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Fire Boltt ने अपने Luxe कलेक्शन के तहत दूसरी स्मार्टवॉच Fire Boltt Blizzard को पेश किया है। ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस इस स्मार्टवॉच में 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यह स्मार्टवॉच लेटेस्ट स्पोर्ट्स और हेल्थ फीचर का सपोर्ट करती है। Fire Boltt Blizzard देखने में तो एक सामान्य या पारंपरिक स्मार्टवॉच की तरह लगती है, लेकिन फीचर्स काफी एडवांस हैं। यहां हम आपको Fire Boltt Blizzard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।
 

Fire Boltt Blizzard की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Fire Boltt Blizzard को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता के मामले में यह स्मार्टवॉच 23 फरवरी से Fire Boltt की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगी। कलर ऑप्शन के लिए फायर बोल्ट ब्लिजार्ड सिल्वर, सिल्वर और ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड ऑप्शन में आती है।
 

Fire Boltt Blizzard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Fire Boltt Blizzard में एचडी रेजॉल्यूशन वाली 1.28 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फायर बोल्ट ब्लिजार्ड में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और वीमेन मेंस्ट्रुअल साइकल मॉनिटर दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए खास बात यह है कि Boltt Blizzard 120 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच जंग रहित मैटेरियल और हाई-टेक सिरेमिक से तैयार ड्यूल शेड से लैस है। इस वॉच में एक रोटेटिंग क्राउन, एक होम बटन और एक बैक बटन दिया गया है। यह IP67 सर्टिफाइड वाटर रेसिस्टेंट है। इस स्मार्टवॉच में एक सर्कुलर डायल दिया गया है।

फायर बोल्ट की इस स्मार्टवॉच में डायरेक्ट ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक इनबिल्ट स्पीकर और एक डायल पैड दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, स्मार्ट नोटिफिकेशन, कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट और काफी कुछ दिया गया है। अगर गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको इस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट गेम्स भी मिलने वाले हैं। Fire Boltt Blizzard में 220mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »