• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Fire Boltt Infinity हुई 300 स्पोर्ट्स मोड, 4GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, मात्र 4999 रुपये में धाकड़ हेल्थ फीचर्स

Fire Boltt Infinity हुई 300 स्पोर्ट्स मोड, 4GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, मात्र 4999 रुपये में धाकड़ हेल्थ फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Fire Boltt Infinity की कीमत 4,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह वॉच ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर्स जैसे उपलब्ध में आती है।

Fire Boltt Infinity हुई 300 स्पोर्ट्स मोड, 4GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, मात्र 4999 रुपये में धाकड़ हेल्थ फीचर्स

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Fire Boltt ने भारत में नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Infinity को पेश कर दी है।
  • कीमत की बात की जाए तो Fire Boltt Infinity की कीमत 4,999 रुपये है।
  • Fire Boltt Infinity में 1.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Fire Boltt ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Infinity को पेश कर दिया है। Fire Boltt Infinity एक 5 हजार रुपये के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच है, जिसमें इंडस्ट्री के दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करने वाली 1.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Fire Boltt Infinity की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Fire Boltt Infinity की कीमत 4,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह वॉच ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर्स जैसे उपलब्ध में आती है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। मार्केट में इस स्मार्टवॉच की टक्कर OnePlus Nord Watch, Realme 3 Pro और Noise ColorFit Pro 4 Max समेत अन्य से होने वाली है।
 

Fire Boltt Infinity के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire Boltt Infinity में 1.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+, रिफ्रेश रेट 60Hz और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस वॉच में 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। यह वॉच कस्टमाइजेबल वॉच फेस को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इस वॉच को IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और दाईं ओर दो बटन के साथ सर्कुलर डायल दिया गया है। मजबूती के साथ मैटल यूनिबॉडी और रग्ड डिजाइन दिया गया है जो कि इसे मजबूत स्थितियों में काम करने लायक बनाता है।

Fire Boltt की वॉच में हार्ट रेट ट्रैक, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकल ट्रैक दिया गया है। Fire Boltt Infinity में 4GB की बिल्ट-इन स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इस डिवाइस में आसानी से 300 म्यूजिक ट्रैक स्टोर कर सकते हैं। यह वॉच TWS डिवाइस के साथ भी पेयर हो सकती है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है जो कि बिना किसी स्मार्टफोन के भी काम करता है। इसमें नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वैदर अपडेट समेत काफी फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच 300 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »