Apple Vision Pro का सस्ता ऑप्शन Vision SE चीन में हो रहा पॉपुलर! कीमत सिर्फ इतनी

EmdoorVR Vision SE में 5.5 इंच का डिस्प्ले है।

Apple Vision Pro का सस्ता ऑप्शन Vision SE चीन में हो रहा पॉपुलर! कीमत सिर्फ इतनी

Photo Credit: scmp.com

EmdoorVR Vision SE में 5.5 इंच का डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • EmdoorVR Vision SE में 5.5 इंच का डिस्प्ले है।
  • देखने में यह एपल विजन प्रो के जैसा ही लगता है।
  • Vision SE की कीमत लगभग 280 डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) बताई जा रही है।
विज्ञापन
Apple Vision Pro को टक्कर देने एक चीनी कंपनी का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट इन दिनों चर्चा में आ रहा है। यह एपल विजन प्रो से सस्ता भी है। चीन के शेनझेन बेस्ड कंपनी EmdoorVR ने भी अपना मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट मार्केट में उतारा है। इसका नाम Vision SE है जो कीमत में सस्ता होने के साथ ही वजन में भी हल्का बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि कम कीमत में यह वर्चुअल रिएलिटी एक्सपीरियंस दे सकता है। जानें इसके बारे में। 
 

EmdoorVR Vision SE Price

Vision SE की कीमत लगभग 280 डॉलर (लगभग 23,000 रुपये) बताई जा रही है। देखने में यह एपल विजन प्रो के जैसा ही लगता है। हालांकि कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो एपल हेडसेट की तुलना में यह नहीं कैरी करता है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
 

EmdoorVR Vision SE specifications

EmdoorVR Vision SE में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। लुक में यह भले ही एपल के वीआर हेडसेट जैसा है लेकिन इसमें कुछ फीचर्स की कमी है। यह आई कंट्रोल और हैंड जेस्चर्स को सपोर्ट नहीं करता है, जैसा कि एपल के हेडसेट में मिलता है। हेडसेट मार्केट में अभी पैर पसार रहा है। scmp.com के अनुसार, EmdoorVR को 2015 में स्थापित किया गया था। कंपनी ने उसके बाद दूसरी कंपनियों के लिए वीआर हेडसेट बनाने शुरू किए जिनमें iQiyi और ZTE जैसे नाम शामिल रहे। अब देखना होगा कि कंपनी का अपना लॉन्च किया गया ये वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट एपल को कहां तक टक्कर दे पाता है। 

Vision Pro की बात करें तो Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro, जो कि 3500 डॉलर (लगभग 2,90,000 रुपये) की कीमत में आता है, अब यूजर्स के सिरदर्द का कारण बन रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कई यूजर्स इसे रिटर्न कर रहे हैं। रिटर्न करने के कई कारण यूजर्स की ओर से बताए जा रहे हैं। जिनमें से इसका आरामदायक न होना भी एक कारण है। इसका डिजाइन ऐसा है कि डिवाइस का ज्यादा वजन आगे की ओर ही दिया गया है जिससे यह आंखों पर भारी लगने लगता है। दूसरा कारण है इससे पहनने के बाद होने वाला सिरदर्द! यूजर्स की शिकायत है कि हेडसेट के पहनने के कुछ देर बाद ही उनके सिर में दर्द होने लगता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »