• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt ने 2.01 इंच AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च की Ultima Select स्मार्टवॉच, जानें कीमत

boAt ने 2.01 इंच AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च की Ultima Select स्मार्टवॉच, जानें कीमत

boAt Ultima Select की कीमत की बात करें तो यह 2,999 रुपये में आती है।

boAt ने 2.01 इंच AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च की Ultima Select स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

boAt Ultima Select में 2.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 410 x 502 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • वॉच में एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह 3000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में उतारी गई है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेट किया गया है।
विज्ञापन
boAt ने स्मार्ट वियरेबल्स में नई स्मार्टवॉच Ultima Select को लॉन्च किया है। वॉच में एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका साइज 2.01 इंच है। देखने में यह स्टाइलिश लगती है। वॉच में सभी जरूरी फीचर्स के साथ हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर आदि का सपोर्ट है। यह 3000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में उतारी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डीटेल्स। 
 

boAt Ultima Select price in India

boAt Ultima Select की कीमत की बात करें तो यह 2,999 रुपये में आती है। इसे स्टील ब्लैक, डीप ब्लू, कूल ग्रे, और एक्टिव ब्लैक में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच को Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 9 फरवरी से शुरू होने वाली है। 
 

boAt Ultima Select specifications

boAt Ultima Select के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 2.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 410 x 502 पिक्सल रिजॉल्यूशन, और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डायल का आकार स्क्वायर शेप में है और किनारे कर्व्ड हैं। इसमें कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर आदि का सपोर्ट है। 

स्मार्टवॉच में कंपनी ने 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। यह सिडेंटरी अलर्ट भी यूजर को भेजती रहती है। वियरेबल में 5 दिन तक का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। यानी एक बार चार्ज करने पर इसे 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में क्यूआर कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, बिल्ट इन गेम, DND, फाइंड माय फोन जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक और ब्लूटूथ है जिसकी मदद से ब्लूटूथ कॉलिंग भी इसमें की जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »