• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt के पहले OWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 100 घंटे, जानें प्राइस

boAt के पहले OWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 100 घंटे, जानें प्राइस

boAt Airdopes ProGear : बेहतर साउंड सुनाने के लिए ये ओपन ऑडियो टेक्‍नॉलजी का यूज करते हैं और कम से कम आवाज को बाहर जाने देते हैं।

boAt के पहले OWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 100 घंटे, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • बोट ने भारत में लॉन्‍च किए नए ईयरबड्स
  • ओपन-ईयर वियरेबल स्‍टीरियो (OWS) हैं यह
  • 1999 रुपये कीमत में किया गया लॉन्‍च
विज्ञापन
boAt Airdopes ProGear : बोट ने भारत में उसके पहले ओपन-ईयर वियरेबल स्‍टीरियो (OWS) ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। यह TWS यानी ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो से अलग हैं और मुड़ी हुई वायर के साथ कान के चारों तरफ फ‍िट हो जाते हैं। इनका नाम boAt Airdopes ProGear है। दावा है कि नए OWS का डिजाइन कम्‍फर्ट फील कराता है। बेहतर साउंड सुनाने के लिए ये ओपन ऑडियो टेक्‍नॉलजी का यूज करते हैं और कम से कम आवाज को बाहर जाने देते हैं। boAt Airdopes ProGear का टोटल प्‍लेटाइम 100 घंटे है। जानते हैं इनकी कीमत और डिटेल्‍ड फीचर्स। 
 

boAt Airdopes ProGear Price in India 

boAt Airdopes ProGear को 1999 रुपये के स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस में लाया गया है। ये एक्टिव ब्‍लैक और स्‍पोर्टिंग कलर्स में आते हैं। boAt-lifestyle.com, Flipkart, Amazon.in के अलावा कई और ऑनलाइन और ऑफलाइन स्‍टोर्स से इन्‍हें लिया जा सकेगा। 
 

boAt Airdopes ProGear Specifications, features 

boAt Airdopes ProGear फॉलो करते हैं एक लाइटवेट डिजाइन। जैसाकि हमने बताया यह किसी आम ईयरबड्स से अलग हैं। टेक्निकली इन्‍हें ओपन-ईयर वियरेबल स्‍टीरियो (OWS) कहा जाता है। इनकी पहचान उस हुक से होती है, जो कानों के चारों तरफ से होकर ईयरबड्स को अच्‍छे से फ‍िट कर देता है। कंपनी का दावा है कि इनका हुक स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता। 

boAt Airdopes ProGear में 15एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। बोट का सिग्‍नेचर साउंड इनमें मिलता है। ये ब्‍लूटूथ वर्जन v5.3 को सपोर्ट करते हैं। 40ms की लेटेंसी ऑफर करते हैं यानी वीडियो और साउंड का समागम देखने को मिलता है। कहीं कोई रुकावट महसूस नहीं होती। 

boAt Airdopes ProGear के केस में 500एमएएच की बैटरी है। हरेक ईयरबड्स में 65एमएएच बैटरी मिलती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में इन्‍हें 100 घंटे चलाया जा सकता है। महज 10 मिनट चार्ज करने पर यह 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं और एक साल की वॉरंटी से पैक हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »