• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt Airdopes Prime 701 ANC जल्द हो रहा है लॉन्च, मिलेंगे 50 घंटे की बैटरी और Spatial ऑडियो जैसे फीचर्स!

boAt Airdopes Prime 701 ANC जल्द हो रहा है लॉन्च, मिलेंगे 50 घंटे की बैटरी और Spatial ऑडियो जैसे फीचर्स!

boAt Airdopes Prime 701 ANC के फीचर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, 24-bit Spatial Audio और सबसे बड़ी बात 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

boAt Airdopes Prime 701 ANC जल्द हो रहा है लॉन्च, मिलेंगे 50 घंटे की बैटरी और Spatial ऑडियो जैसे फीचर्स!

Photo Credit: boAt

ख़ास बातें
  • इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर्स और 24-bit Spatial Audio मिल सकता है
  • 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ की उम्मीद
  • मजबूत बिल्ड क्वालिटी, कस्टमाइजेबल फीचर्स और हाई-फाई साउंड का दावा
विज्ञापन
boAt जल्द भारत में अपने लेटेस्ट TWS ईयरबड्स को लॉन्च करने वाला है। ऑडियो ब्रांड की ओर से अपकमिंग Airdopes Prime 701 ANC वाले हैं, जो सिर्फ म्यूजिक का नहीं है, बल्कि Made-for-India टेक्नोलॉजी का भी वादा करते हैं। ब्रांड ने इसे अपना अब तक का सबसे "Prime" प्रोडक्ट बताया है और जो शुरुआती टीजर आए हैं, उनसे लगता है कि यह TWS बड्स सेगमेंट का गेम चेंजर हो सकता है।

boAt Airdopes Prime 701 ANC के फीचर्स की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, 24-bit Spatial Audio और सबसे बड़ी बात 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। अब इतनी लंबी बैटरी और हाई-रेज ऑडियो क्वालिटी आमतौर पर फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स में ही देखने को मिलती है। लेकिन boAt इसे आम यूजर्स की रेंज में लाने की तैयारी में है।

कंपनी एक नया वादा लेकर आई है, जो है boAt Prime Promise। इसके तहत कंपनी यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, कस्टमाइजेबल फीचर्स और हाई-फाई साउंड देने का वादा कर रही है। मतलब सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, कॉल्स और डेली यूज में भी ये बड्स अच्छे हो सकते हैं।

boAt Prime Series को कंपनी ने "Built For India" विजन के तहत तैयार किया है। boAt के मुताबिक, ये प्रोडक्ट सिर्फ इंडिया में बेचा नहीं जाएगा, बल्कि यहां की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही इसे डिजाइन किया गया है। boAt Airdopes Prime 701 ANC का पूरा लॉन्च 18 जून को होगा। उस दिन सारे फीचर्स, प्राइस और सेल डिटेल सामने आ जाएंगे।

पिछले महीने boAt ने अपनी Infinity सीरीज में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जिसका नाम Storm Infinity Plus है। इसमें 680mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में करीब 30 दिन और हेवी यूज में भी 20 दिन तक चलने का दावा करती है। और अगर जल्दी में हो तो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 4 दिन निकाल सकते हो। पूरा चार्ज चाहिए तो 60 मिनट में फुल टैंक हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »