• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt Storm Infinity Plus स्मार्टवॉच Rs 1,199 में हुई भारत में लॉन्च, 30 दिनों के बैटरी बैकअप का दावा!

boAt Storm Infinity Plus स्मार्टवॉच Rs 1,199 में हुई भारत में लॉन्च, 30 दिनों के बैटरी बैकअप का दावा!

boAt Storm Infinity Plus में Silicon Strap वाला मॉडल 1,199 रुपये में और Nylon Strap वाला 1,399 रुपये लॉन्च किया गया है।

boAt Storm Infinity Plus स्मार्टवॉच Rs 1,199 में हुई भारत में लॉन्च, 30 दिनों के बैटरी बैकअप का दावा!

Photo Credit: boAt

ख़ास बातें
  • Silicon Strap वाला मॉडल 1,199 रुपये में पेश किया गया है
  • Nylon Strap वाला मॉडल 1,399 रुपये में आता है
  • इसके 1.96 इंच HD पैनल में 480 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है
विज्ञापन
boAt ने अपनी Infinity सीरीज में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जिसका नाम Storm Infinity Plus रखा गया है। इससे पहले कंपनी Storm Infinity को लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, जैसा कि नाम से पता चलता है, यह प्लस वर्जन है, जो कुछ बेहतर बदलावों के साथ आता है। इसमें 680mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में करीब 30 दिन और हेवी यूज़ में भी 20 दिन तक चलने का दावा करती है। और अगर जल्दी में हो तो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 4 दिन निकाल सकते हो। पूरा चार्ज चाहिए तो 60 मिनट में फुल टैंक हो जाता है।

boAt Storm Infinity Plus में Silicon Strap वाला मॉडल 1,199 रुपये में और Nylon Strap वाला मॉडल 1,399 रुपये लॉन्च किया गया है। इसे boat-lifestyle.com और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Active Black, Cherry Blossom, Deep Blue और Cool Grey जैसे क्लासिक ऑप्शन हैं, वहीं Nylon में Sports Black और Sports White ऑप्शन भी मिलेंगे।

खासियतों की बात करें तो Storm Infinity Plus 1.96 इंच की HD स्क्रीन दी गई है, जो 480 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें क्राउन दिया गया है जिससे नेविगेशन और स्क्रॉलिंग हो सकती है। इसमें नया नायलॉन स्ट्रैप भी है जो स्पोर्टी लुक देता है। डस्ट, स्वेट और स्प्लैश के लिए IP68 रेटिंग है।

नए boAt प्रोडक्ट में Bluetooth कॉलिंग फीचर है, जिससे सीधे वॉच से कॉल्स कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर भी मौजूद है। कॉल लॉग, डायल पैड, और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को भी ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस के साथ मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

फिटनेस लवर्स के लिए 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं। साथ में स्टेप, कैलोरी, डिस्टेंस ट्रैकर और एक्टिविटी अलर्ट्स दिए गए हैं। अगर बहुत देर बैठ गए हो तो यह उठने या एक्टिविटी करने के लिए अलर्ट देता है।

boAt Storm Infinity Plus में नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाय, SOS, Find My Phone, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, अलार्म, कैलेंडर, कैलकुलेटर और गेम्स भी दिए गए हैं। एक इनबिल्ट वॉइस असिस्टेंट भी है, जिससे बोलकर सब कंट्रोल कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »