Boat Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड 13 मिमी ड्राइवर से लैस हैं जो boAt की सिग्नेचर साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।

Boat Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: boAt

boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition में 13 मिमी ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition की कीमत Flipkart पर 1,099 रुपये है।
  • boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड 13 मिमी ड्राइवर से लैस हैं।
  • boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition की बैटरी 35 घंट तक चलती है।
विज्ञापन
boAt ने भारतीय बाजार में boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड 13 मिमी ड्राइवर से लैस हैं। Airdopes Alpha Deadpool एडिशन का डिजाइन आकर्षक है। यहां हम आपको boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition Price


कीमत की बात की जाए तो boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition की कीमत Flipkart पर 1,099 रुपये और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट पर 999 रुपये है।


boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition Specifications


boAt Airdopes Alpha Deadpool Edition ईयरबड 13 मिमी ड्राइवर से लैस हैं जो boAt की सिग्नेचर साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ये एक बार चार्ज करने पर 35 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं। ASAPTM चार्ज टेक्नोलॉजी सिर्फ 5 मिनट के चार्ज के साथ 60 मिनट तक प्लेबैक प्रदान करती है। ईयरबड्स में क्लियर कॉल के लिए ENXTM टेक्नोलॉजी, स्टेबल कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 50ms लो लेटेंसी के साथ बीस्ट मोड वाले ड्यूल माइक्रोफोन के साथ आते हैं।

Airdopes Alpha Deadpool एडिशन का डिजाइन आकर्षक है। ईयरबड एक कस्टम बॉक्स में आते हैं जिसमें फ्रंट की ओर डेडपूल और वूल्वरिन और रियर की ओर डेडपूल की एक फोटो है। चार्जिंग केस में नीचे की ओर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ मार्वल स्टूडियो और डेडपूल ब्रांडिंग भी है। कलर ऑप्शन की बात करें तो ईयरबड रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। एक ईयरबड पर डेडपूल का प्रतीक चिन्ह और दूसरे पर boAt लोगो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »