boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स 32dB ANC के साथ लॉन्च, 100 घंटे चलेगी बैटरी, कीमत 2 हजार से कम

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में डायमंड जैसे कार्बन ड्राइवर और EQ मोड के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड शामिल है।

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स 32dB ANC के साथ लॉन्च, 100 घंटे चलेगी बैटरी, कीमत 2 हजार से कम

Photo Credit: boAt

boAt Nirvana Space TWS Earbuds

ख़ास बातें
  • boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • boAt Nirvana Space TWS Earbuds की कीमत 1,999 रुपये है।
  • boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स 60ms लो-लेटेंसी मोड प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
boAt ने भारतीय बाजार में Nirvana Space TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। 360° स्पेटियल ऑडियो से लैस ईयरबड्स 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। यहां हम आपको boAt Nirvana Space TWS के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Nirvana Space TWS Earbuds Price


कीमत की बात करें तो boAt Nirvana Space TWS Earbuds की कीमत 1,999 रुपये है। ये ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आते हैं। उपलब्धता की बात करें तो इन ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर प्राइम डेज के दौरान खरीदा जा सकता है।


boAt Nirvana Space TWS Earbuds Specifications


boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में डायमंड जैसे कार्बन ड्राइवर और EQ मोड के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड शामिल है, जो क्लियर और कस्टमाइजेबल ऑडियो प्रदान करता है। बैकग्राउंड नॉयज को कम करने के लिए 32dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) शामिल है और क्वाड-माइक ईएनएक्स टेक्नोलॉजी के साथ कॉल क्वालिटी को बेहतर किया गया है। 360° स्पेटियल ऑडियो को AMI टेक्नोलॉजीज के सहयोग से तैयार किया गया है, जो एक बेहतर सुनने का अनुभव प्रदान करता है। 

गेमिंग और वीडियो देखने के लिए ईयरबड्स 60ms लो-लेटेंसी मोड प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी शामिल हैं, जो एक साथ दो डिवाइसेज के साथ पेयर करने की अनुमति देते हैं।  ब्लूटूथ V5 कनेक्टिविटी के साथ ट्रांसमिशन रेंज 10m तक है। बैटरी लाइफ की बात करें तो प्रत्येक ईयरबड्स में 45mAh की बैटरी और केस में 600mAh की बैटरी दी गई है। यह फुल चार्ज में 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। फास्ट-चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट में चार्ज के साथ 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »