• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Redmi लाई अपनी पहली किड्स स्मार्टवॉच, 5MP कैमरा, 4GB स्टोरेज से लैस, 20 मीटर गहरे पानी में भी चलने का दावा!

Redmi लाई अपनी पहली किड्स स्मार्टवॉच, 5MP कैमरा, 4GB स्टोरेज से लैस, 20 मीटर गहरे पानी में भी चलने का दावा!

इसमें 950mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चल सकती है।

Redmi लाई अपनी पहली किड्स स्मार्टवॉच, 5MP कैमरा, 4GB स्टोरेज से लैस, 20 मीटर गहरे पानी में भी चलने का दावा!

Photo Credit: ITHome

Redmi Kids स्मार्टवॉच में 1.68 इंच का डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
  • इसमें 950mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चल सकती है।
  • स्मार्टवॉच में 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है।
विज्ञापन
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने अधिकारिक रूप से किड्स स्मार्टवॉच सेग्मेंट में कदम रख दिया है। कंपनी ने बच्चों के लिए अपनी पहली स्मार्टवॉच Redmi Kids Smartwatch को पेश कर दिया है। स्मार्टवॉच में 1.68 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 360x390 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें 315 ppi की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसमें 950mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi Kids Smartwatch Price

Redmi Kids Smartwatch को कंपनी ने प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया है। इसकी कीमत 499 युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। इसकी सेल 24 मार्च से शुरू होगी। स्मार्टवॉच को JD.com से खरीदा जा सकेगा। 
 

Redmi Kids Smartwatch Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Redmi Kids Smartwatch में 1.68 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 360x390 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 315 PPI की पिक्सल डेंसिटी है। टेक्स्ट, नोटिफिकेशन और अन्य तरह का कंटेंट डिस्प्ले पर आसानी से पढ़ा जा सकता है। इस वॉच में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो हाई क्वालिटी फोटो और स्मूद वीडियो कॉलिंग के काम आता है। कैमरा की मदद से पेरेंट्स किसी भी समय चेक कर सकते हैं कि बच्चे कहां पर हैं और उनके आसपास का माहौल कैसा है। 

स्मार्टवॉच में 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। इसमें लोकेशन ट्रैकिंग के लिए GPS, Beidou, Wi-Fi, A-GPS, और AI पोजीशनिंग सिस्टम सपोर्ट है। यह स्मार्टवॉच 90 दिनों तक की लोकेशन हिस्ट्री को स्टोर करके रख सकती है। इसमें 950mAh की लीथियम बैटरी लगी है जो सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा खास फीचर्स में इसका वाटर रसिस्टेंट होना भी है। दावा है कि यह 20 मीटर गहरे पानी में भी काम कर सकती है। यानी बच्चे इसे बारिश में भी पहन सकते हैं, और हाथ धोते समय भी यह आसानी से खराब नहीं होगी। हालांकि इसे नहाने और तैराकी के समय इस्तेमाल नहीं करने की सलाह कंपनी देती है। 

रेडमी किड्स स्मार्टवॉच में WeChat सपोर्ट भी दिया गया है। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है। साथ ही इसमें कई एजुकेशनल ऐप्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। इसमें कस्टमाइज वॉचफेस भी मिलते हैं। इसके अलावा मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड के साथ K12 एक्सरसाइज सिस्टम सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »