Apple की स्मार्टवॉच की सेल्स लगातार दूसरे वर्ष घटी, नए मॉडल की कमी बड़ा कारण

पिछले कुछ वर्षों में एपल को इस सेगमेंट में कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। एपल और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी Masimo के बीच पेटेंट को लेकर विवाद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2025 19:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की नॉर्थ अमेरिका सहित अधिकतर रीजंस में Apple Watch की सेल्स घटी है
  • इस मार्केट में चाइनीज कंपनियों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है
  • एपल को नए स्मार्टवॉच मॉडल्स की कमी से नुकसान हुआ है

इस मार्केट में चाइनीज कंपनियों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स लगातार दूसरे वर्ष घटी हैं। कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका सहित अधिकतर रीजंस में Apple Watch की शिपमेंट्स में कमी दर्ज की है। इसके पीछे नए स्मार्टवॉच मॉडल्स की कमी और कंपनी की मौजूदा स्मार्टवॉचेज के कम अपग्रेड प्रमुख कारण हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के पिछले वर्ष की चौथी तिमाही के लिए इंटरनेशनल स्मार्टवॉच शिपमेंट ट्रैकर के अनुसार, Apple Watch की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19 प्रतिशत घटी हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें iPhone बनाने वाली एपल को स्मार्टवॉचेज की शिपमेंट्स में कमी को दर्ज करना पड़ा है। इस मार्केट में चाइनीज कंपनियों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement

एपल की स्मार्टवॉचेज की शिपमेंट्स में कमी में नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की बिक्री में कमी एक बड़ा कारण है। पिछले वर्ष एपल का मार्केट शेयर लगभग आठ प्रतिशत कम हुआ है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई Apple Watch Series 10 के कम अपग्रेड बिक्री में कमी का एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा कंपनी को Apple Watch SE (3rd जेनरेशन) और Apple Watch Ultra 3 मॉडल्स का लॉन्च नहीं होने से भी नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple Watch SE एक अफोर्डेबल विकल्प है और कंपनी की स्मार्टवॉचेज की बिक्री में इसकी बड़ी हिस्सेदारी रहती है। इसके अलावा Apple Watch Ultra की कंपनी की स्मार्टवॉचेज की कुल शिपमेंट्स में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। 

पिछले कुछ वर्षों में एपल को इस सेगमेंट में कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। एपल और मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी Masimo के बीच पेटेंट को लेकर विवाद है। Masimo का दावा है कि Apple Watch में इस्तेमाल की जा रही ब्लड ऑक्सिजन सेंसर टेक्नोलॉजी उसके कई पेटेंट्स का उल्लंघन करती है। इस विवाद के कारण एपल को शुरुआत में अमेरिका में अपनी स्मार्टवॉच की बिक्री रोकनी पड़ी थी। इसके बाद कंपनी ने ब्लड ऑक्सिजन को मापने वाले पल्स ऑक्सिमेट्री फीचर को हटा दिया था। इन कारणों से कंपनी को पहली बार ऐसी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर शिपमेंट्स में कमी का सामना करना पड़ा था जिसमें इसने नई स्मार्टवॉच सीरीज को लॉन्च किया था। चीन की Xiaomi जैसी कंपनियों की इस मार्केट में हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.