Apple Watch Series 8 पर सेल के दौरान 20,900 रुपये तक का डिस्काउंट

पिछले वर्ष लॉन्च की गई Apple Watch Series 8 पर Unicorn Apple Fest के दौरान डिस्काउंट दिया जा रहा है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 23:08 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच पर Unicorn Apple Fest के दौरान डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • यह स्मार्टवॉच मिडनाइट सिल्वर और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध है
  • कंपनी का कहना है कि लो पावर मोड में इसकी बैटरी को 36 घंटे तक चल सकती है

इस स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े फीचर्स हैं

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टवॉच की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में आईफोन बनाने वाली Apple की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई Apple Watch Series 8 पर Unicorn Apple Fest के दौरान डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, आर्टिरल फाइब्रिलेशन डिटेक्शन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। 

Unicorn Apple Fest में Apple Watch Series 8 पर 12 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें HDFC Bank कार्ड्स और EasyEMI ट्रांजैक्शंस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। इस स्मार्टवॉच को भारत में पिछले वर्ष 45,900 रुपये में लॉन्च किया गा था। डिस्काउंट के अलावा सेल के दौरान Apple Watch Series 8 खरीदने पर 13,392 रुपये की कुल एक्सचेंज वैल्यू के साथ Cashify की ओर से 2,000 रुपये तक के बोनस से इसका प्राइस घटकर लगभग 25,000 रुपये हो जाएगा। यह स्मार्टवॉच मिडनाइट सिल्वर और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध है। 

Apple Watch Series 8 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में सीरीज 7 की तुलना में एक बड़ा डिस्प्ले है। यह सेल्युलर और GPS + सेल्युलर मॉडल्स में उपलब्ध है। यूजर्स को इसमें ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, आर्टिरल फाइब्रिलेशन डिटेक्शन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक चल सकती है। कंपनी का कहना है कि लो पावर मोड में बैटरी को 36 घंटे तक चलाया जा सकता है। 
Advertisement

एपल स्मार्टवॉच के बैंड का जल्द ही कलर बदला जा सकेगा। एपल को इससे जुड़ा एक पेटेंट मिलने की रिपोर्ट है। वॉच बैंड का कलर एक ऐप के जरिए एडजस्ट होगा। कलर बदलने वाले फीचर का इस्तेमाल यूजर्स को नोटिफिकेशंस भेजने के लिए भी किया जा सकता है। पेटेंट से पता चलता है कि एपल वॉच बैंड पर इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स का इस्तेमाल करेगी, जो कलर को बदलने में सक्षम होते हैं। इससे यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपने वॉच बैंड्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। बैंड्स में इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स होंगे, जो मामूली इलेक्ट्रिक करंट को सप्लाई करने पर कलर और ओपेसिटी को एडजस्ट कर सकेंगे। वॉच बैंड में तीन स्ट्राइप वाला डिजाइन होगा और प्रत्येक स्ट्राइप का कलर अलग से एडजस्ट किया जा सकेगा। वॉच बैंड्स एडस्ट किए जा सकने वाले कलर कंट्रोल उपलब्ध कराएंगे और वॉच बैंड को हटाने या बदलने के बिना कई कलर्स और कलर कॉम्बिनेशंस दिखाएंगे।  
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Solid build quality, crisp display
  • Accurate fitness, sleep tracking
  • IP6X dust, and 50m water resistant
  • Fast charging
  • Useful advanced health and safety features
  • Bad
  • Inconsistent SpO2 tracking
  • No battery life improvements
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

45mm

Dial Shape

Rectangle

Display Type

OLED Retina

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.