Apple Watch Series 3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Apple Watch Series 3 Price Cut: ऐप्पल ने भारत में अपनी वॉच सीरीज़ 3 की कीमत में भी कटौती कर दी है। यहां जानें नया दाम।

Apple Watch Series 3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Apple Watch Series 3 Price Cut: ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 5 Sale 27 सितंबर से भारत में
  • Apple Watch Series 3 की कीमत में दूसरी बार हुई कटौती
  • ऐप्पल वॉच सीरीज़ की कीमत अब 20,900 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Apple Watch Series 5 Price in India, Apple Watch Series 3 Price Cut: ऐप्पल ने हाल ही में ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 को लॉन्च किया है, यह ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले और बिल्ट-इन कंपास से लैस है। iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone 11 के साथ नई स्मार्टवॉच की बिक्री भी 27 सितंबर से भारत में शुरू होगी। इसके अलावा ऐप्पल ने भारत में अपनी वॉच सीरीज़ 3 की कीमत में भी कटौती कर दी है। आइए अब आपको Apple Watch Series 5 के सभी मॉडल की कीमत के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि ऐप्पल ने भारत में Apple Watch Series 3 मॉडल की कीमत में दूसरी बार कटौती की है। याद करा दें कि पिछली बार Apple Watch Series 4 के लॉन्च के बाद ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की कीमत में कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें-  Apple Watch Series 5 लॉन्च, ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले से है लैस
 

Apple Watch Series 5 price in India

Apple Watch Series 5 Price in India (starts at)
Apple Watch Series 5 (GPS, 40mm, Aluminium) Rs. 40,900
Apple Watch Series 5 (GPS, 44mm, Aluminium) Rs. 43,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 40mm, Aluminium) Rs. 49,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 40mm, Aluminium) Rs. 52,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 40mm, Stainless Steel) Rs. 65,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 44mm, Stainless Steel) Rs. 69,000
Apple Watch Nike Series 5 (GPS, 40mm, Aluminium) Rs. 40,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS, 44mm, Aluminium) Rs. 43,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS + Cellular, 40mm, Aluminium) Rs. 49,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS + Cellular, 44mm, Aluminium) Rs. 52,900

Apple Watch Series 3 price in India (revised)

Apple Watch Series 3 New Price in India (starts at)
Apple Watch Series 3 (GPS, 38mm, Aluminium) Rs. 20,900
Apple Watch Series 5 (GPS, 42mm, Aluminium) Rs. 23,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 38mm, Aluminium) Rs. 29,900
Apple Watch Series 5 (GPS + Cellular, 42mm, Aluminium) Rs. 32,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS, 38mm, Aluminium) Rs. 20,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS, 42mm, Aluminium) Rs. 23,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS + Cellular, 38mm, Aluminium) Rs. 29,900
Apple Watch Nike Series 5 (GPS + Cellular, 42mm, Aluminium) Rs. 32,900

Apple Watch Series 5 specifications

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 के केस के दो साइज़ हैं, एक 44 एमएम और दूसरा 40 एमएम। दोनों की चौड़ाई 10.7 मिलीमीटर है। इसमें ऐप्पल का नया 64 बिट डुअल-कोर एस5 प्रोसेसर है, कहा गयया है कि यह एस3 प्रोसेसर की तुलना में 2 गुना तक तेज है। स्मार्टवॉच में 32 जीबी स्टोरेज है।

ऐप्पल ने LTPO OLED तकनीक के साथ ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है। 44 एमएम डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है, जबकि 40 मिलीमीटर वाले स्मार्टवॉच का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 324x394 पिक्सल है। दोनों ही स्मार्टवॉच Apple Watch Series 3 की तुलना में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले प्रदान करती हैं।

Apple Watch Series 5 में इलेक्ट्रिकल हार्ट रेट सेंसर, सेकेंड जेनरेशन ऑप्टिकल सेंसर, बिल्ट-इन कंपास, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फॉल डिटेक्शन, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग और Emergency SOS डिवाइस का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, और जीपीएस/ ग्लोनॉस/ QZSS शामिल है।

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की तुलना में नई स्मार्टवॉच का स्पीकर 50 प्रतिशत तेज  है। अब अगर बैटरी की बात करें तो ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। बता दें कि नई Apple Watch Series 5 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बनी है।
 

Apple Watch Series 3 specifications

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 के दो केस साइज हैं, एक 38 एमएम और दूसरा 42 एमएम। इसके अलावा ऐप्पल की इस स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट हैं, एक जीपीएस और दूसरा जीपीएस + सेल्युलर वेरिएंट। इसमें फोर्स टच के साथ सेकेंड-जेनरेशन ओलेड रेटिना डिस्प्ले है। सीरीज़ 5 की तरह सीरीज़ 3 भी सिंगल चार्ज में 18 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और जीपीएस / ग्लोनास / QZSS शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  2. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  3. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  4. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  8. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  9. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  10. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »