Xiaomi Tablet Launch

Xiaomi Tablet Launch - ख़बरें

  • Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
    Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च जल्द ही देखने को मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट घरेलू मार्केट में 7 सितंबर के दिन लॉन्च होगा। Xiaomi Pad 9 Pro Max में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है। यह 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है।
  • Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
    Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Asus Pad T3201 भारत में लॉन्च हो गया है। Asus का लेटेस्ट टैबलेट 12.2 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जिससे कि इसमें मल्टीमीडिया कंटेंट के साथ-साथ गेमिंग का भी लुत्फ बेहतर तरीके से लिया जा सकता है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
    इस टैबलेट को जल्द ही Xiaomi 18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 9,720 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
    स्मार्टफोन की कीमतों के साथ अब अन्य डिवाइसेज के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ग्लोबल लेवल पर चिप शॉर्टेज और ग्लोबल टेंशन के चलते इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के कम्पोनेंट्स की सप्लाई और डिमांड का संतुलन गड़बड़ा गया है। ऐसे में कई कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं जिसका सिलसिला लगातार जारी है। अब Xiaomi ने अपने टैबलेट की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।
  • 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 9.7 इंच (2,048 x 1,280 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट और Adreno 610 GPU दिया गया है।
  • Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 13 इंच 3.5K (2,190 x 3,540 पिक्सल्स) LCD पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेटस 319 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
    Redmi ने चीन में Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट 9.7 इंच 2K LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
    Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm प्रोसेसर पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
    Xiaomi Pad 8 टैबलेट भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इसमें कंपनी दो वर्जन पेश करेगी। ये वर्जन इसके डिस्प्ले के आधार पर भिन्न होंगे। टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi Pad 8 में एक स्टैंडर्ड डिस्प्ले वर्जन होगा जबकि दूसरा नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले के साथ पेश होगा।
  • Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
    कंपनी ने बताया है कि इस टैबैलेट में 9,200 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के टीजर में इसमें लिट अप कीज होने का संकेत दिया था। इस टैबलेट के लैंडिंग पेज से यह पता चला है कि यह शाओमी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा जिसमें बैकलिट कीज और टचपैड है। Xiaomi Pad 8 में Focus Pen Pro के लिए भी सपोर्ट होगा
  • टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
    Xiaomi ने भारत में नए टैबलेट को टीज किया है, जिसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस जैसे एसेसरीज मिलने की संभावना है। कंपनी ने X पर पोस्ट कर संकेत दिया कि उसने टैबलेट कैटेगरी में नया बदलाव किया है और अब अगला डिवाइस पेश करने जा रही है। टीजर इमेज में पतले और फ्लैट फ्रेम वाला डिवाइस दिखा है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट 8GB रैम, 12000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Pad 2 Pro 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और Android-बेस्ड HyperOS फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
  • 8GB रैम, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ POCO Pad X1 टैबलेट नवंबर में इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    POCO Pad X1 अपकमिंग टैबलेट मार्केट में 26 नवंबर को दस्तक देने वाला है। इसे Xiaomi Pad 7 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो इसमें लगभग समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। टैबलेट में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »