• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को 23 सितंबर के Autumn New Product Launch Event में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। दोनों टैबलेट की चीन में बिक्री भी शुरू हो गई है।

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 9 Pro (ऊपर तस्वीर में) 3.2K 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro की चीन में सेल शुरू
  • दोनों टैबलेट में 3.2K 144Hz डिस्प्ले दिया गया है
  • Pad 9 Pro में 11,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
विज्ञापन

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को अनाउंस किया था और इसके प्री-ऑर्डर लेना शुरू किया था। अब, 23 सितंबर को हुए Autumn New Product Launch Event में नई Xiaomi Pad 9 सीरीज के दोनों मॉडल्स को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करते हुए इनकी सेल शुरू कर दी गई है। दोनों टैबलेट में हाई-रिफ्रेश रेट वाला 3.2K डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में बड़ा 12.5 इंच का पैनल मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 और Pad 9 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Pro मॉडल की सबसे बड़ी खासियत 11,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग है। दोनों मॉडल के साथ कम रिफ्लेक्शन वाली Soft Light Edition भी पेश की गई है।

Xiaomi Pad 9, Pad 9 Pro price

Xiaomi Pad 9 को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,999 युआन, यानी करीब ₹42,800 है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल 3,299 युआन यानी करीब ₹47,200 में आया है। इसका 8GB + 256GB Soft Light Edition 3,499 युआन यानी करीब ₹50,000 में मिलेगा। सबसे ऊपर 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,799 युआन यानी करीब ₹54,300 है।

बात करें Xiaomi Pad 9 Pro की तो शुरुआती कीमत 3,799 युआन यानी करीब ₹54,300 है। यह कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,099 युआन, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,599 युआन और 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन है। Soft Light Edition को 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में 4,799 युआन में उतारा गया है।

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है। Pad 9 को Ice Peach Pink, Spruce Green, Black और Silver रंगों में पेश किया गया है। वहीं Pad 9 Pro Spruce Green, Black और Silver रंगों में आता है। फिलहाल Xiaomi ने दोनों टैबलेट के ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता का इंतजार करना होगा।

Xiaomi Pad 9

Xiaomi Pad 9 का रियर कैमरा मॉड्यूल Pro मॉडल से अलग है
Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 9, Pad 9 Pro specifications

Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच, जबकि Pad 9 Pro में 12.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों मॉडल में 3200×2136 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टच रिस्पॉन्स के लिए 360Hz टच सैंपलिंग और स्टायलस के लिए 240Hz सैंपलिंग सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में HDR10, Dolby Vision, DCI-P3 कलर गैमट और TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है। दोनों टैबलेट का Soft Light Edition मैट और एंटी-रिफ्लेक्टिव स्क्रीन के साथ आता है, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाला रिफ्लेक्शन कम किया जा सके।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Pad 9 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है और Adreno 829 GPU के साथ आता है। दोनों में 8GB और 12GB तक RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। Pro मॉडल में 16GB + 256GB का टॉप वेरिएंट भी है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 और UFS 4.1 का इस्तेमाल किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Pad 9 में 9,720mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Pad 9 Pro में इससे बड़ी 11,000mAh बैटरी दी गई है और यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों टैबलेट रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। Xiaomi के मुताबिक Pad 9 Pro एक बार चार्ज करने पर 14.5 घंटे तक शॉर्ट वीडियो चला सकता है और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग का बैकअप दे सकता है।

कैमरा सेटअप में दोनों मॉडल के बीच बड़ा अंतर है। Pad 9 में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Pad 9 Pro में 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों मॉडल 4K, 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। ऑडियो के लिए दोनों टैबलेट में चार स्पीकर और चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। इनमें Dolby Atmos, Hi-Res Audio और नॉइज रिडक्शन सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB Type-C 3.2 Gen 1 दिया गया है। दोनों टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और IR जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले11.20 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 4
फ्रंट कैमराहां
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमराहां
बैटरी क्षमता9720 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले12.50 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमराहां
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमराहां
बैटरी क्षमता11000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »