Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत

Asus Pad T3201 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।

Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Asus

Asus Pad T3201 में 12.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट दिया गया है।
  • साउंड के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर मिलते हैं।
  • Asus Pad में 9,000mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग दी गई है।
विज्ञापन

Asus Pad T3201 भारत में लॉन्च हो गया है। Asus का लेटेस्ट टैबलेट 12.2 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जिससे कि इसमें मल्टीमीडिया कंटेंट के साथ-साथ गेमिंग का भी लुत्फ बेहतर तरीके से लिया जा सकता है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। टैबलेट में लो-ब्लू लाइट के लिए भी सर्टिफिकेशन मिलता है। यह मीडियाटेक के दमदार चिपसेट से लैस किया गया है। डिवाइस में 9000mAh की विशाल बैटरी मिलती है जिसके साथ कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Asus Pad T3201 Price in India

Asus Pad T3201 की भारत में कीमत 45,990 रुपये है जिसमें इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट आता है। 8GB + 256GB वेरिएंट को 49,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। टैबलेट की सेल 6 अगस्त से शुरू होगी। इसे Asus के ऑनलाइन स्टोर्स के अलावा अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स जैसे Reliance Digital, Flipkart आदि से भी खरीदा जा सकता है। 

Asus Pad T3201 Specifications

Asus Pad T3201 में 12.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह टैबलेट 2800 x 1840 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। टैबलेट 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 600 निट्स की नेटिव ब्राइटनेस है जबकि HDR में यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 

डिस्प्ले फीचर्स में Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। यह डीसीआई-पी3 कलर गेमट को 100 प्रतिशत कवर करता है। इसके अलावा इसमें लो-ब्लू लाइट लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 8GB रैम, 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Asus Pad T3201 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने दोनों तरफ कैमरा दिया है। रियर में 13MP का कैमरा है। जबकि फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह स्टैंडर्ड फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट में Circle to Search फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। 

Asus Pad में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 0 से 50% तक केवल 30 मिनट में चार्ज हो सकता है। टैबलेट का वजन 523 ग्राम है और इसकी मोटाई 6.5mm है जो कि बहुत ही स्लिम बिल्ड में आता है। साउंड के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर मिलते हैं जिसके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »