Xiaomi Diwali Sale: Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Mi A2, Poco F1 सहित कई प्रोडक्ट पर ऑफर्स

Xiaomi ने अपनी दूसरी दिवाली विथ मी सेल का आगाज़ कर दिया है। शाओमी की वेबसाइट पर चल रही इस सेल में मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य एक्सेसरी प्रोडक्ट को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Diwali Sale: Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Mi A2, Poco F1 सहित कई प्रोडक्ट पर ऑफर्स
ख़ास बातें
  • 20000mAh Mi Power Bank 2i को 500 रुपये सस्ता कर दिया गया है
  • Redmi Note 5 Pro के दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती
  • Xiaomi Mi A2 को इस सेल में 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपनी दूसरी दिवाली विथ मी सेल का आगाज़ कर दिया है। शाओमी की वेबसाइट पर चल रही इस सेल में मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य एक्सेसरी प्रोडक्ट को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। दिवाली से ठीक पहले आयोजित हो रही है इस सेल में Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi Y2, Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Poco F1 सहित कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई, मी ईयरफोन्स बेसिक, इंडिया स्टेंडर्ड चार्जर और अन्य प्रोडक्ट भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। Xiaomi की Mi LED Smart TV 4A सेल के दौरान डिस्काउंट में उपलब्ध हैं। गौर करने वाली बात है कि 5 दिनों की Xiaomi Diwali With Mi सेल का आगाज़ 1 नवंबर को हुआ और यह 5 नवंबर तक चलेगी।

Xiaomi की दिवाली विथ मी सेल में कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट को सस्ते में बेचा जा रहा है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro के दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध है और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को  14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 16,999 रुपये वाले Xiaomi Mi A2 को इस सेल में 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दूसरी तरफ, Redmi Y2 हैंडसेट 9,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी आम कीमत 10,999 रुपये है।

Poco F1 का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज को तो 20,999 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। लेकिन इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 रुपये की छूट के साथ 21,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 28,999 रुपये में आमतौर पर बिकने वाले शाओमी पोको एफ1 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Mi LED Smart TV 4A 43 इंच मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है। जो इसके लॉन्च कीमत 22,999 रुपये से 1,000 रुपये कम है। मी ईयरफोन्स बेसिक (ब्लैक/ रेड) को 349 रुपये, मी ईयरफोन्स (ब्लैक/ सिल्वर) को 599 रुपये, मी ब्लूटूथ ऑडियो रिसीवर (व्हाइट) को 999 रुपये, मी ब्लूटूथ हेडसेट बेसिक को 799 रुपये, इंडिया स्टेंडर्ड चार्जर को 349 रुपये में खरीदा जा सकता है।

20000mAh Mi Power Bank 2i को 500 रुपये सस्ता कर दिया गया है। यह 1,499 रुपये में बिक रहा है। Mi Router 3C की कीमत 899 रुपये है और मी बॉडी कंपोज़ीशन स्केल की 1,799 रुपये है। बता दें कि दिवाली विथ मी सेल में रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी वाई2, मी ए2, शाओमी पोको एफ1, मी एलईडी टीवी प्रो 55 और मी एलईडी टीवी प्रो 49 की खरीदारी पर 500 रुपये पेटीएम वॉलेट कैशबैक मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »