8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट

Redmi Note 17 5G आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन 8000mAh बैटरी, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट

Redmi Note 17 की भारत में कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड से खरिदारी पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा
  • इसमें 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 SoC और 50MP मेन रियर कैमरा शामिल
विज्ञापन

Redmi Note 17 5G आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन 8000mAh बैटरी, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के लिए 4 साल के Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है। स्मार्टफोन सब-30K सेगमेंट में लॉन्च हुआ है, जो वर्तमान में कई कैपेबल स्मार्टफोन्स से भरा हुआ है। यहां हम Redmi Note 17 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।

Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये (6GB + 128GB) रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। इसे Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में HydroTouch 2.0 फीचर भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर बना रहता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Redmi का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 2.5 दिन तक चल सकता है।

फोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, बेहतर कूलिंग के लिए इसमें Vapour Chamber Cooling System और 10,416mm² ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है। डिवाइस को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Note 17 5G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन को 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। फोन की मोटाई 8.4 mm और वजन 225 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »