Xiaomi Products

Xiaomi Products - ख़बरें

  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।
  • Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है। यह खास मशीन जूतों की सफाई के लिए बनाई गई है और इसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोने का दावा किया गया है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें 20 मिनट का Quick Wash मोड भी शामिल है। इसमें पानी के बहाव और तीन लेयर वाले ब्रश की मदद से जूतों की सफाई की जाती है। चीन में इसकी सामान्य कीमत 1,299 युआन है, जबकि क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 799 युआन में पेश किया जाएगा। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
    Xiaomi ने Mijia लाइनअप में नया Titanium Thermos Cup Tea-Water Separation Edition पेश किया है। 500ml क्षमता वाले इस थर्मस में ऊपर की तरफ एक अलग पारदर्शी Tea Chamber दिया गया है, जिसमें चाय की पत्तियां या दूसरे ingredients रखे जा सकते हैं। बोतल को उल्टा करने पर गर्म पानी फिल्टर से होकर ऊपर पहुंचता है और चाय तैयार होती है। बोतल को सीधा करने पर तैयार चाय वापस नीचे वाले हिस्से में आ जाती है, जबकि चाय की पत्तियां ऊपर ही रह जाती हैं। इसमें 99 फीसदी से ज्यादा शुद्धता वाला Titanium इस्तेमाल किया गया है और कीमत 199 युआन रखी गई है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
    Xiaomi ने 23 सितंबर को हुए Autumn New Product Launch Event में Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले दोनों टैबलेट को अनाउंस करते हुए इनके प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था। अब इनकी चीन में बिक्री शुरू हो गई है। Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,720mAh बैटरी मिलती है, जबकि Pad 9 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 11,000mAh बैटरी दी गई है। दोनों मॉडल में 3.2K 144Hz डिस्प्ले मिलता है। Pro मॉडल में 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
    Xiaomi ने 2026 Values Conference में अपनी नई Ice Cream लॉन्च की है, जिसे Standard, Pro और Max वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 5.99 युआन से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इस आइसक्रीम को मिलेट बेस्ड रेसिपी से तैयार किया गया है और इसे Xiaomi के कैफेटेरिया में पेश किया गया। लॉन्च के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय में इसका स्टॉक भी खत्म हो गया।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
    Xiaomi ने नया Mijia Electric Shaver Pro Set लॉन्च किया है, जो मल्टी-फंक्शनल ग्रूमिंग डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग बेस, साइडबर्न और नोज हेयर ट्रिमर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका चार्जिंग बेस स्टरलाइजेशन और एयर ड्राइंग फीचर्स के साथ आता है। शेवर में डबल-रिंग ब्लेड डिजाइन, हाई-स्पीड मोटर और स्मार्ट चिप दी गई है, जो बेहतर शेविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री फ्लोटिंग हेड और लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है।
  • Xiaomi के नए 560L फ्रिज में मिलती है हाइजीन-फोकस टेक्नोलॉजी, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L लॉन्च किया है, जिसमें 560 लीटर कैपेसिटी, क्रॉस-डोर डिजाइन और एम्बेडेड इंस्टॉलेशन सपोर्ट मिलता है। इसका मुख्य फीचर माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी है, जो मीट को सब-जीरो रेंज में बिना फ्रीज हुए स्टोर करने में मदद करती है। फ्रिज में आयन-बेस्ड प्यूरीफिकेशन सिस्टम, इनबिल्ट आइस मेकर और 18-zone इंटरनल लेआउट दिया गया है। Xiaomi का कहना है कि मॉडल एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग और स्मार्ट मॉनिटरिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। 6999 युआन की कीमत में Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर्स में उपलब्ध है।
  • Xiaomi का नया गैस वाटर हीटर लॉन्च: 16 लीटर कैपेसिटी, मोबाइल से हो जाता है कंट्रोल, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्ट अप्लायंस Mijia Smart Gas Water Heater Pro पेश कर दिया है। यह गैस वॉटर हीटर 16-लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें डुअल-कोर वाटर सॉफ्टनिंग सिस्टम दिया गया है, जो पानी की हार्डनेस को काफी हद तक कम करने का दावा करता है। Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro की चीन में कीमत 5499 युआन (लगभग 67,100 रुपये) रखी गई है।
  • Xiaomi Mijia ने लॉन्च किया एंटीबैक्टीरियल फीचर वाला बाथरूम हीटर और शावर, जानें कीमत
    सेट में शामिल मिजिया टेंप्रेचर कंट्रोल्ड Shower N1 मॉडल स्टेपलेस टेंप्रेचर कंट्रोल प्रदान करता है।
  • Amazon की सेल में एयर प्योरिफायर्स पर बेस्ट डील्स, बैंक ऑफर्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Honeywell Air Touch V2 एयर प्योरिफायर को 12,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,296 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Xiaomi ने पेश किया Smart Steam Oven, अब बिना तेल के मिनटों में बनेगा हेल्दी खाना
    Xiaomi Mijia स्मार्ट स्टीम ओवन यूजर्स को हेल्दी खाना पकाने में मदद कर सकता है।
  • भारत में घटी स्मार्टफोन की शिपमेंट्स, Realme और Xiaomi को बड़ा नुकसान
    दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने शिपमेंट्स घटने के बावजूद 20.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

Xiaomi Products - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »