• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!

Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!

Xiaomi ने Mijia Electric Shaver Pro Set लॉन्च किया है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग बेस, ट्रिमर और स्मार्ट शेविंग फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Shaver Pro Set में मल्टी-फंक्शनल वायरलेस चार्जिंग बेस
  • 360 डिग्री फ्लोटिंग हेड और स्मार्ट शेविंग टेक्नोलॉजी दी गई है
  • स्टैंडर्ड मोड में 95 दिन तक बैटरी बैकअप मिलने का दावा
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने Mijia ब्रांड के तहत नया Electric Shaver Pro Set लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट खास तौर पर मल्टी-फंक्शनल ग्रूमिंग और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग बेस, साइडबर्न ट्रिमर और नोज हेयर ट्रिमर जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं। शेवर में स्मार्ट चिप भी दी गई है, जो प्रति सेकंड करीब 100 बार बीयर्ड डेंसिटी को डिटेक्ट करके मोटर की स्पीड एडजस्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 360 डिग्री ओम्निडायरेक्शनल फ्लोटिंग हेड दिया गया है, जो चेहरे के अलग-अलग एंगल और कंटूर के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। 

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro Set की कीमत (via ITHome) 699 युआन (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। इसे फिलहाल कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है और यह एक कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स के साथ आता है।

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro की सबसे खास बात इसका मल्टी-फंक्शनल वायरलेस चार्जिंग बेस है, जो चार्जिंग के साथ-साथ स्टरलाइजेशन और एयर ड्राइंग का काम भी करता है। कंपनी के मुताबिक, जैसे ही शेवर को बेस स्टेशन पर रखा जाता है, यह ऑटोमैटिक डेली स्टरलाइजेशन मोड शुरू कर देता है, जिससे डिवाइस साफ और हाइजीनिक बना रहता है।

शेवर में डबल-रिंग कॉरुगेटेड ब्लेड नेट दिया गया है, जो पारंपरिक डिजाइन की तुलना में बड़ा एरिया कवर करता है और शेविंग एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ डबल-रिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स दिए गए हैं, जो कथित तौर पर तेजी से बालों को काटने में सक्षम हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें हाई-स्पीड मोटर मिलता है, जो करीब 5 मिलियन कट्स प्रति मिनट तक काम कर सकता है।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Xiaomi

डिवाइस में स्मार्ट चिप भी दी गई है, जो प्रति सेकंड करीब 100 बार बीयर्ड डेंसिटी को डिटेक्ट करके मोटर की स्पीड एडजस्ट करती है। इसके अलावा शेवर की सतह पर सिलिकॉन बेस्ड माइक्रोबीड्स कोटिंग दी गई है, जो फ्रिक्शन कम करके स्किन पर होने वाली जलन और खिंचाव को कम करने में मदद करती है।

इसमें 360 डिग्री ओम्निडायरेक्शनल फ्लोटिंग हेड दिया गया है, जो चेहरे के अलग-अलग एंगल और कंटूर के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। साथ ही इसमें इंटेलिजेंट प्रेशर सेंसर भी है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर अलर्ट देकर स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कलर डिस्प्ले मिलता है, जो बैटरी लेवल, मोड और ट्रैवल लॉक जैसी जानकारी दिखाता है। नया शेवर Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है और कंपनी के मुताबिक, स्टैंडर्ड मोड में 95 दिन और एन्हांस्ड मोड में करीब 90 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »