Xiaomi ने अपना नया 27 इंच साइज वाला मॉनिटर लॉन्च किया है। Xiaomi A27Ui मॉनिटर के नाम से लॉन्च हुआ यह डिस्प्ले डिवाइस 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 100% sRGB Color कवरेज दी गई है। मॉनिटर के IPS पैनल में 3840 x 2160 UHD रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसके अलावा इसमें HDR10 का सपोर्ट भी है।
Xiaomi ने अपना पहला मिनी एलईडी (Mini LED) गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसका नाम Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i है, जिसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 27-इंच QHD IPS पैनल मिलता है। नया गेमिंग मॉनिटर 1000 nits की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) रखी गई है।
MIJIA BP मॉनिटर को एक बिल्ट-इन बटन के साथ चलाया जा सकता है। यूजर्स अपनी रीडिंग को ट्रैक करने के साथ-साथ बैटरी स्तर की जांच करने के लिए डिवाइस को Xiaomi ऐप से भी कनेक्ट कर सकते हैं।