• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 90 दिनों की बैटरी लाइफ और पोर्टेबल डिजाइन वाला Xiaomi स्मार्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत

90 दिनों की बैटरी लाइफ और पोर्टेबल डिजाइन वाला Xiaomi स्मार्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi MIJIA स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर को जल्द Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग के तहत 199 युआन (करीब 2,500 रुपये) में बेचा जाएगा।

90 दिनों की बैटरी लाइफ और पोर्टेबल डिजाइन वाला Xiaomi स्मार्ट ब्लड प्रेशर मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में MIJIA स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर लॉन्च किय
  • मशीन कुछ स्मार्ट फीचर्स और 90 दिनों की बैटरी लाइफ से लैस आती है
  • यह स्मार्टफोन से पेयर हो सकता है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में MIJIA स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर लॉन्च किया है। मशीन कुछ स्मार्ट फीचर्स और 90 दिनों की बैटरी लाइफ से लैस आती है। इसके जरिए आप अपना रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और हार्ट रेट को जांच सकते हैं। यह स्मार्टफोन से पेयर हो सकता है और एक खास ऐप के जरिए आप अपने डेटा को एक जगह पर देख सकते हैं। मशीन और ऐप दोनों आपको पिछला डेटा भी दिखाते हैं। यह सिंगल बटन के जरिए आपके ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को मापता है। यह पोर्टेबल है, क्योंकि इसमें मशीन में ही कफ भी लगा है।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi MIJIA स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर को जल्द Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग के तहत 199 युआन (करीब 2,500 रुपये) में बेचा जाएगा। Youpin क्राउडफंडिंग कैंपेन के बाद, डिवाइस को कथित तौर पर 269 युआन (करीब 3,300 रुपये) में सेल किया जाएगा। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि इस प्रोडक्ट को भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।

MIJIA स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर मार्केट में मौजूद ज्यादातर आम मॉनिटर से थोड़ा अलग और कॉम्पैक्ट है, क्योंकि इसमें एक क्लिप-ऑन कफ मिलता है, जिसे सीधा हाथ में पहना जाता है। इससे यह पोर्टेबल हो जाता है, क्योंकि ज्यादातर मॉनिटर में मशीन के साथ एक कफ अलग से लगाना होता है।

विभिन्न साइज के हाथों में सही ढंग से फिट होने के लिए इसमें वेलक्रो मिलता है। डिवाइस में 3.7 इंच की बैकलिट स्क्रीन है जो बड़े फॉन्ट में रीडिंग प्रदर्शित करती है, जिससे रिजल्ट को पढ़ना आसान होगा। डिवाइस कथित तौर पर XiaoAI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जो बीपी रीडिंग को पढ़कर सुनाता है।

इसके अलावा, MIJIA BP मॉनिटर को एक बिल्ट-इन बटन के साथ चलाया जा सकता है। यूजर्स अपनी रीडिंग को ट्रैक करने के साथ-साथ बैटरी स्तर की जांच करने के लिए डिवाइस को Xiaomi ऐप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। MIJIA ब्लड प्रेशर मॉनिटर की बैटरी को लेकर कथित तौर पर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 90 दिनों तक चल सकती है, बशर्ते इसे रोजाना दो रीडिंग लेने के लिए इस्तेमाल किया जाए। 

डिवाइस में यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। यदि कफ बहुत ढीला है, तो यह मशीन अलर्ट भी देती है। अनियमित पल्स का पता चलने पर यह उपयोगकर्ताओं को सूचित भी कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Blood Pressure Monitor, Xiaomi, MIJIA
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »