सिंगल चार्ज में 3 महीने चलेगा Xiaomi MIJIA ब्लड प्रेशर मॉनिटर, भूल जाएंगे डॉक्टर, ऐप पर आएगा डाटा

Xiaomi MIJIA Electronic ब्लड प्रेशर मॉनिटर को एक हाथ से ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें 3.7 इंच की सॉफ्ट लाइट स्क्रीन दी गई है

सिंगल चार्ज में 3 महीने चलेगा Xiaomi MIJIA ब्लड प्रेशर मॉनिटर, भूल जाएंगे डॉक्टर, ऐप पर आएगा डाटा

Photo Credit: Xiaomi

MIJIA Electronic Sphygmomanometer में 3.7 इंच की स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • MIJIA Electronic Sphygmomanometer की बिक्री शुरू हो गई है।
  • MIJIA Electronic Sphygmomanometer में 3.7 इंच की सॉफ्ट लाइट स्क्रीन है।
  • Xiaomi MIJIA Electronic ब्लड प्रेशर मॉनिटर को एक हाथ से ऑपरेट कर सकते हैं
विज्ञापन
Xiaomi ने MIJIA Electronic Blood Pressure Monitor चीन में पेश कर दिया है। इस गैजेट को MIJIA Electronic Sphygmomanometer भी कहा जाता है। यह सिर्फ एक क्लैंप और एक स्टिक के साथ ब्लड प्रेशर को माप सकता है। यहां हम आपको Xiaomi MIJIA के हेल्थ डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi MIJIA Electronic Sphygmomanometer की कीमत


Gizmochina के मुताबिक, कीमत की बात की जाए तो Xiaomi MIJIA Electronic Sphygmomanometer की कीमत 249 yuan (लगभग 2,977 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो फिलहाल यह गैजेट चीन में उपलब्ध है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह जल्द अन्य मार्केट में भी आएगा।
 

Xiaomi MIJIA Electronic ब्लड प्रेशर मॉनिटर के फीचर्स


Xiaomi MIJIA Electronic ब्लड प्रेशर मॉनिटर में 3.7 इंच की सॉफ्ट लाइट स्क्रीन दी गई है, जिससे इसे अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिवाइस को एक हाथ से ऑपरेट किया जा सकता है। गैजेट में इनबिल्ट Xiaoai क्लासमेट वॉयस पैक का इस्तेमाल करके रिजल्ट पढ़ने के लिए एक वॉयस मोड दिया गया है। यह एक सेल्फ-डेवलप्ड यूनिक एल्गोरिदम पर चलता है और बॉडी की मल्टीडाइमेंशनल जानकारी प्रदान कर सकता है। यह हार्टबीट वेव के आधार पर प्रोसेसिंग के लिए अलग-अलग एल्गोरिदम मॉडल इस्तेमाल करता है।

जब बॉडी मूव करती है और कफ काफी ढीला होता है तो Xiaomi MIJIA इलेक्ट्रॉनिक स्फिग्मोमेनोमीटर ऑटोमैटिकली यूजर्स को प्रॉम्ट देता है। डिवाइस में एक इनबिल्ट हाई-परफॉर्मेंस लिथियम बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर तीन महीने तक (औसतन प्रतिदिन दो बार इस्तेमाल) चल सकती है। इस डिवाइस को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। MIJIA इलेक्ट्रॉनिक स्फिग्मोमैनोमीटर का डाटा डायरेक्ट MIJIA ऐप पर अपलोड हो सकता है। इसमें 99 मैजरमेंट (माप) रखने की क्षमता है। MIJIA ऐप के साथ गैजेट के इंटरफेसिंग का मतलब है कि आप दूर से ही अपने माता-पिता के रेगुलर ब्लड प्रेशर को ट्रैक कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »