कंपनी का दावा है कि यह लगातार इंसान की मौजूदगी का पता लगाता है।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
Mijia के स्मार्ट बाथरूम हीटर पी1 ह्यूमन सेंसिंग एडिशन में 3,000W ग्राफीन एलिमेंट लगा है।
Xiaomi ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में नया बाथरूम हीटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Smart Bathroom Heater P1 है जिसे Human Sensing Edition नाम दिया गया है। यह सीलिंग पर लगता है और यह हीटिंग के साथ-साथ लाइटिंग को भी कंट्रोल करता है। इसमें रडार सिस्टम लगा है जिससे कि इंसान के दाखिल होते ही यह लाइटिंग भी करता है। इसी के साथ यह एग्जॉस्ट फैन भी ऑन कर देता है। हीटिंग के लिए इसमें 3,000W का ग्राफीन एलिमेंट लगा है जो वैरिएबल फ्रिक्वेंसी कंट्रोल सिस्टम पर आधारित है। यह तापमान को बनाकर रखता है। इसके अलावा इसमें कई और एडवांस फीचर्स हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Mijia Smart Bathroom Heater P1 Human Sensing Edition की कीमत 999 युआन (लगभग 14,200 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से क्राउडफंडिंग के माध्यम से यह खरीदा जा सकेगा।
Mijia के स्मार्ट बाथरूम हीटर पी1 ह्यूमन सेंसिंग एडिशन में 3,000W ग्राफीन एलिमेंट लगा है। कंपनी के अनुसार, यह वैरिएबल फ्रिक्वेंसी कंट्रोल सिस्टम पर काम करता है और एक टेम्परेचर को मेंटेन करके रखता है। यह लगातार हीटिंग से तापमान को ब्लास्ट नहीं होने देता है। इसमें 24GHz का रडार सिस्टम लगा है। कंपनी का दावा है कि यह लगातार इंसान की मौजूदगी का पता लगाता है। यह अन्य उपकरणों की तरह इन्फ्रारेड मोशन सेंसर का इस्तेमाल नहीं करता है जो बिना किसी हलचल के लाइटिंग ऑफ कर देते हैं।
इसका रडार सिस्टम लगातारा इंसानी मौजूदगी का पता लगाता है। यह इंसान के बाथरूम में दाखिल होने पर लाइटिंग चालू करता है, साथ ही एग्जॉस्ट भी चालू कर देता है। ठीक इसी तरह, इंसान के बाहर निकल जाने पर यह सारे सिस्टम को शट डाउन कर देता है। इसमें डुअल डीसी मोटर लगी हैं। इसका एग्जॉस्ट 259 क्यूबिक मीटर हवा प्रति घंटा फेंकता है।
इसके लाइटिंग सेटअप में 1500 ल्यूमेन की आउटपुट मिलती है। इसका कलर टेम्परेचर 3,000K से लेकर 6,200K के बीच में एडजस्ट होता रहता है। लेट नाइट के लिए इसमें स्टैंडर्ड नाइट लाइट मोड भी दिया गया है। Mi Home ऐप की मदद से यह कनेक्ट हो सकता है और HyperOS पर रन करता है। इसमें वॉइस कंट्रोल फीचर भी है। कंपनी ने इसके वायरलैस वॉल स्विच को IPX4 वाटर रसिस्टेंट बनाया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999