Xiaomi Car

Xiaomi Car - ख़बरें

  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi SU7 Recall: पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार में निकली बड़ी खामी! वापस बुलाई गईं 1.16 लाख यूनिट्स
    चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपने पहले प्रोडक्शन मॉडल SU7 को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने घोषणा की है कि करीब 1,16,877 गाड़ियां रिकॉल की जाएंगी, जिन्हें फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच बनाया गया था। वजह है इनके ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर में खामी, जो सही तरीके से खतरे को पहचानने और ड्राइवर को समय पर अलर्ट देने में नाकाम हो रहा था। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है जिसमें छह महीने पहले एक Xiaomi SU7 की वजह से जानलेवा एक्सीडेंट हुआ था।
  • Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार सीरीज को पेश किया था, जिसमें स्टैंडर्ड के साथ Pro और Max मॉडल शामिल थें। अब, इनकी कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। चीन में Xiaomi YU7 EV के Standard मॉडल की कीमत 253,500 युआन (करीब 30.26 लाख रुपये) है। यह कीमत अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज RWD वर्जन की है। इसके अलावा, Xiaomi YU7 Pro (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (करीब 33.42 लाख रुपये) और Xiaomi YU7 Max (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज हाई-परफॉरमेंस AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (लगभग 33.41 लाख रुपये) है।
  • सिंगल चार्ज में 835 किमी दौड़ने वाली Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, गजब के हैं सेफ्टी फीचर्स
    Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 ने बाजार में दस्तक दे दी है। Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी है जो कि 835 किमी की CLTC रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं प्रो मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 760 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। मैक्स मॉडल में 101.7 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 770 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।
  • कार की सफाई के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया कॉम्पैक्ट और पावरफुल वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में अपनी Mijia सीरीज के तहत एक नया कार वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है, जो खासतौर पर गाड़ियों की डीप क्लीनिंग को आसान और स्मार्ट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi का यह पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 349 युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्टेड है, हालांकि राष्ट्रीय सब्सिडी से चीन में इसकी कीमत 296.65 युआन हो जाती है। फिलहाल इसके भारत सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री की संभावनाएं काफी कम हैं।
  • Xiaomi ने शुरू की SU7 Ultra की बिक्री, 350 की टॉप स्पीड, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह पिछले वर्ष लाई गई कंपनी की SU7 का एडवांस्ड वर्जन है। शाओमी की SU7 Ultra में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। शाओमी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में SU7 Ultra की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। SU7 Ultra का प्राइस लगभग CNY 5.30 लाख (लगभग 64 लाख रुपये) का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू किए गए थे।
  • Xiaomi 15 Ultra, SU7 Ultra और RedmiBook Pro 16 2025 देगा दस्तक, जानें सबकुछ
    Xiaomi ने 27 फरवरी को शाम 7 बजे अल्ट्रा लॉन्च इवेंट में Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi SU7 Ultra और RedmiBook Pro 16 2025 को पेश करने वाला है। Xiaomi 15 Ultra ब्रांड का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और लेईका क्वाड कैमरा सिस्टम शामिल है। Xiaomi SU7 Ultra कंपनी का सबसे महंगा प्रोडक्ट है। Xiaomi सब ब्रांड Redmi भी 2025 में RedmiBook Pro 16 को पेश करेगा।
  • 359.71 किमी की स्पीड से दौड़ी Xiaomi SU7 Ultra, नया HAD सिस्टम भी हुआ पेश
    Xiaomi SU7 Ultra अक्टूबर, 2024 में लॉन्च हुई। अब Xiaomi के सीईओ लेई जून ने गुआंगजौ ऑटो शो में खुलासा किया है कि CATARC यान चेंग ऑटोमोटिव प्रोविंग ग्राउंड में हाल ही में टेस्टिंग के दौरान SU7 Ultra ईवी 359.71 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ी। जबकि इस इलेक्ट्रिक सेडान को जब लॉन्च किया गया था तो टॉप स्पीड का दावा 350 किमी प्रति घंटा था।
  • Xiaomi SU7 Ultra ईवी लॉन्च से पहले यहां आई नजर, 1.97 सेकंड में पकड़ेगी 0-100KM की रफ्तार
    Xiaomi कथित तौर पर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra पर काम कर रहा है। हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन और अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हुआ है। Xiaomi SU7 Ultra प्रोटोटाइप ने हाल ही में  नूरबर्गिंग नॉर्डश्लीफ में एक रेस पूरी की थी जो कि काफी कठिन ट्रैक है जिसका इस्तेमाल अक्सर हाई परफॉर्मेंस वाले वाहनों की टेस्टिंग के लिए किया जाता है। इस उपलब्धि के साथ कार की कैपेसिटी का पता चला और इसके आगामी लॉन्च का भी सुझाव मिला है।
  • इस चीनी इलेक्ट्रिक कार के दिवाने हो रहे लोग, 4 महीने में 16 हजार से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर
    Xiaomi SU7 को बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने 1 अक्टूबर को घोषणा की कि सितंबर में उसकी बिक्री 10 हजार यूनिट्स को पार गई। अब कंपनी अक्टूबर में 20 हजार यूनिट्स की डिलीवरी का टारगेट लेकर चल रही है। Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 2,15,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। Xiaomi SU7 EV में CATL की दो बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी मिलती है और टॉप वेरिएंट में 101 kWh बैटरी मिलती है।
  • Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास
    Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है।
  • Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 के प्राइस का मिला संकेत, इस सप्ताह शुरू होगी बुकिंग
    चीन में शाओमी के स्टोर्स पर इस कार को देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने चीन के ऐप स्टोर्स पर अपने Xiaomi Car ऐप को भी अपलोड किया है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • Xiaomi SU7 कार के नए कलर्स लीक, जानें सबकुछ
    Xiaomi कार बीजिंग फैक्ट्री की फोटो लीक हुई, जिसमें SU7 के लिए तीन नए कलर ऑप्शन का पता चला।
  • MWC 2024: इलेक्ट्रिक कार, स्मार्टफोन से लेकर रोबोट तक, MWC में जलवा दिखाएगी Xiaomi!
    यहां प्रोडक्ट्स के नाम तो नहीं बताए गए हैं, लेकिन टीजर इमेज में 'Human x Car x Home' टैगलाइन दी गई है, जो इवेंट में अपकमिंग कार और स्मार्ट इकोसिस्टम की ओर इशारा देता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »