Xiaomi 15 Ultra, SU7 Ultra और RedmiBook Pro 16 2025 देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर 27 फरवरी को शाम 7 बजे पर होने वाले अपने अल्ट्रा लॉन्च इवेंट की घोषणा की है।

Xiaomi 15 Ultra, SU7 Ultra और RedmiBook Pro 16 2025 देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेस होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi का अल्ट्रा लॉन्च इवेंट 27 फरवरी को शाम 7 बजे आयोजित होने वाला है।
  • Xiaomi 15 Ultra ब्रांड का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन हो सकता है।
  • Xiaomi SU7 Ultra कंपनी का सबसे महंगा प्रोडक्ट है।
विज्ञापन
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर 27 फरवरी को शाम 7 बजे पर होने वाले अपने अल्ट्रा लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। इस इवेंट में दो सबसे प्रीमियम प्रोडक्ट Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन और Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा। हालिया जानकारी के अनुसार, दोनों डिवाइस इमेजिंग और परफॉर्मेंस में दमदार ग्रोथ प्रदान करते हैं। Xiaomi 15 Ultra और SU7 Ultra को आगामी MWC 2025 टेक एग्जीबिशन में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। आइए Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi SU7 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra Specifications


Xiaomi 15 Ultra ब्रांड का अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और लेईका क्वाड कैमरा सिस्टम शामिल है। एक अपग्रेड पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो कथित तौर पर 200 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है जो लॉन्ग रेंज के शॉट्स के लिए 100x एआई एडवांस जूम का सपोर्ट करता है। फोन के ऑफिशियल रेंडर में सिल्वर और ब्लैक फिनिश के साथ ड्यूल टोन डिजाइन के साथ-साथ लेईका ब्रांडिंग वाला एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। Xiaomi 14 Ultra बाजार में 6,499 युआन (लगभग 78,010 रुपये) में लॉन्च हुआ था, जिसके मुकाबले में Xiaomi के सीईओ लेई जून ने कीमत में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।


Xiaomi SU7 Ultra Specifications


Xiaomi SU7 Ultra कंपनी का सबसे महंगा प्रोडक्ट है। इसमें एक ट्राई-मोटर सेटअप (V8s+V8s+V6s) है जो 1548hp जनरेट करता है। सेकेंड जनरेशन की किरिन बैटरी से लैस यह सिर्फ 1.98 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड और 350 किमी/घंटा से ज्यादा की टॉप स्पीड प्रदान करती है। Xiaomi ने अपने प्रोडक्शन मॉडल के लिए कॉन्सेप्ट वर्जन वाला ही चेसिस, मोटर और बैटरी पैक दिया है।

RedmiBook Pro 16 2025 Specifications


Xiaomi सब ब्रांड Redmi भी 2025 में RedmiBook Pro 16 को पेश करेगा जो AI फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया प्रोफेशनल ग्रेड लैपटॉप है। इसमें Xiaomi AIPC इंजन फीचर है, जो Apple डिवाइस फाइल ट्रांसफर और इंटेलीजेंट सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन करता है। लैपटॉप सफेद और नीले कलर में आने की उम्मीद है, जबकि अल्ट्रा-थिन बेजेल डिस्प्ले के साथ डिजाइन रहेगा। Xiaomi इसे बेहतर बैटरी लाइफ और प्रोडक्टिविटी के साथ हाई परफॉर्मेंस वाले नोटबुक के तौर पर लाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »