• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MWC 2024: इलेक्ट्रिक कार, स्मार्टफोन से लेकर रोबोट तक, MWC में जलवा दिखाएगी Xiaomi!

MWC 2024: इलेक्ट्रिक कार, स्मार्टफोन से लेकर रोबोट तक, MWC में जलवा दिखाएगी Xiaomi!

Xiaomi ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Xiaomi 14 सीरीज 25 फरवरी को MWC के जरिए ग्लोबल शुरुआत करेगी।

MWC 2024: इलेक्ट्रिक कार, स्मार्टफोन से लेकर रोबोट तक, MWC में जलवा दिखाएगी Xiaomi!
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने MWC 2024 में अपनी एंट्री की पुष्टि की है
  • इस साल कंपनी इलेक्ट्रिक कार को भी दिखाने वाली है
  • इसके अलावा, Xiaomi 14 सीरीज और अपकमिंग टैबलेट को भी दिखाया जाएगा
विज्ञापन
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 इस महीने के अंत में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाला है। सभी कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी मेले के लिए अपनी कमर कस ली है और Xiaomi भी यहां अपने कई अपकमिंग प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को दिखाने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। शाओमी ने सोशल मीडिया पर MWC में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है और साथ ही इशारा भी दिया है कि हम इस इवेंट में कंपनी के किन प्रोडक्ट्स को देखने वाले हैं और इनमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार - SU7 भी शामिल है।

Xiaomi के फाउंडर और CEO, Lei Jun ने X (पहले Twitter) पर एक टीजर इमेज शेयर की है, जो कंपनी की MWC 2024 में मौजूदगी की पुष्टि करती है। तस्वीर से पता चलता है कि इवेंट में कंपनी की ओर से स्मार्ट इकोसिस्टम के साथ-साथ अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को दिखाया या इनके बारे में जानकारियां दी जा सकती है। 

लेई जून ने अपने पोस्ट में लिखा, "#MWC24 में हम जिस पर काम कर रहे हैं उसे ग्लोबल दर्शकों के सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"

यहां प्रोडक्ट्स के नाम तो नहीं बताए गए हैं, लेकिन टीजर इमेज में 'Human x Car x Home' टैगलाइन दी गई है, जो इवेंट में अपकमिंग कार और स्मार्ट इकोसिस्टम की ओर इशारा देता है। टीजर पिक्सल्स के जरिए कुछ प्रोडक्ट्स की शेप भी बनाई गई है, जिसमें कार के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और स्मार्ट क्लीनिंग रोबोट शामिल हैं।
 

स्मार्टफोन की बात करें, तो Xiaomi ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Xiaomi 14 सीरीज 25 फरवरी को MWC के जरिए ग्लोबल शुरुआत करेगी। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक कार हाल ही में चीन में दिखाई गई SU7 होगी। वहीं, स्मार्टवॉच Xiaomi Watch 2 हो सकती है। हालांकि, इन सब की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, टैबलेट और वैक्यूम क्लीनर के बारे में विवरण अभी भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर कथित तौर पर देखी गई एक तस्वीर से पता चलता है कि कंपनी की ओर से Pad 6S Pro नाम से एक टैबलेट पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Pad 6s Pro में 12.4  इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होने की बात कही गई है। टैबलेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है, लेकिन बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

वहीं, इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। एक लेंस 50 मेगापिक्सल होगा जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। फ्रंट में यह 20 मेगापिक्सल लेंस के साथ आ सकता है। इसमें 10000mAh बैटरी आने की संभावना है। साउंड के लिए क्वाड स्पीकर सिस्टम देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi MWC 2024, MWC 2024
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  2. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  4. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  5. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  7. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  8. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  10. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »