• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi SU7 Ultra ईवी लॉन्च से पहले यहां आई नजर, 1.97 सेकंड में पकड़ेगी 0 100KM की रफ्तार

Xiaomi SU7 Ultra ईवी लॉन्च से पहले यहां आई नजर, 1.97 सेकंड में पकड़ेगी 0-100KM की रफ्तार

Xiaomi ऑटोमोटिव बाजार में तेजी से आगे बढ़ते हुए नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra लेकर आने वाला है।

Xiaomi SU7 Ultra ईवी लॉन्च से पहले यहां आई नजर, 1.97 सेकंड में पकड़ेगी 0-100KM की रफ्तार

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi SU7 EV की रेंज 800 किमी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 Ultra 1.97 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Xiaomi SU7 Ultra का इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन 1548hp की पावर जनरेट करता है।
  • Xiaomi SU7 Ultra की टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra पर काम कर रहा है। ऑटोमोटिव बाजार में तेजी से आगे बढ़ते हुए Xiaomi नई कार लेकर आने वाला है, जिसके स्पेसिफिकेशन और अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हुआ है। आइए Xiaomi SU7 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi SU7 Ultra प्रोटोटाइप ने हाल ही में  नूरबर्गिंग नॉर्डश्लीफ में एक रेस पूरी की थी जो कि काफी कठिन ट्रैक है जिसका इस्तेमाल अक्सर हाई परफॉर्मेंस वाले वाहनों की टेस्टिंग के लिए किया जाता है। इस उपलब्धि के साथ कार की कैपेसिटी का पता चला और इसके आगामी लॉन्च का भी सुझाव मिला है। प्रोटोटाइप आधिकारिक तौर पर इस साल अक्टूबर में फिर से नूरबर्गिंग सर्किट पर रेस करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 2025 की पहली तिमाही में SU7 Ultra के प्रोडक्शन वर्जन को पेश करने का प्लान बना रहा है। यूजर्स ने SU7 Ultra प्रोटोटाइप के लिए कॉन्फिगरेशन ऑप्शन सर्च किए, हालांकि इन ऑप्शन को कुछ ही समय बाद हटा दिया गया था।

SU7 Ultra अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट को नया बनाने के लिए तैयार है। फुल कार्बन फाइबर बॉडी के साथ तैयार की गई कार का वजन 1900 किलोग्राम है, जिससे दमदार एक्सेलेरेशन और टॉप स्पीड को बढ़ावा मिलता है। SU7 Ultra में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन है जो 1548 एचपी की पावर का कंबाइन आउटपुट देता है। यह एसयूवी सिर्फ 1.97 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। ब्रेकिंग सिस्टम भी काफी प्रभावशाली है, 100 किमी/घंटा से 25 मीटर का स्टॉपिंग डिस्टेंस है।

Xiaomi अक्टूबर के आखिर में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें अन्य प्रोडक्ट्स के साथ Xiaomi 15 सीरीज और Xiaomi Pad 7 सीरीज पेश किए जाएंगे। इस इवेंट में SU7 Ultra के आगमन के साथ-साथ Xiaomi EV रोडमैप पर भी फोकस किया जा सकता है। Xiaomi SU7 ने सितंबर में लगभग 16 यूनिट्स की दमदार बिक्री का आंकड़ा पार किया जो कि लगातार चौथे महीने 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री है। अक्टूबर में 20 हजार यूनिट के टारगेट तक पहुंचने के साथ कंपनी ने एआई और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के साथ प्रोडक्शन लाइन में बदलाव किया है। Tesla Model 3 और Model Y को टक्कर देते हुए SU7 अपने फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और AI ड्राइविंग एसिस्टेंस के साथ ग्राहकों को पसंद आ रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »