Xiaomi ने बाजार में Mi Home Super Energy 2HP और 3HP एसी लॉन्च किए हैं। Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन (लगभग 58,415 रुपये) और 3HP मॉडल की कीमत 5,299 युआन (लगभग 67,401 रुपये) है। ये एयर कंडीशनर बिक्री के लिए Xiaomi Youpin की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।
Xiaomi Mijia Air Conditioner 3HP 30 से 40 वर्ग मीटर तक के कमरों के लिए आदर्श है। मॉडल नेम में शामिल 3HP का मतलब यह है कि नया Mijia प्रोडक्ट 3-हॉर्सपावर का आउटपुट दे सकता है।