• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया Mijia एयर कंडीशनर, कूलिंग के साथ हीटिंग भी देता है; जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने लॉन्च किया नया Mijia एयर कंडीशनर, कूलिंग के साथ हीटिंग भी देता है; जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Mijia Air Conditioner 3HP को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में इसकी कीमत 4,299 युआन (लगभग 49,500 रुपये) है।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया Mijia एयर कंडीशनर, कूलिंग के साथ हीटिंग भी देता है; जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • वर्तमान में इसकी कीमत 4,299 युआन (लगभग 49,500 रुपये) है
  • नया शाओमी एयर कंडीशनर Xiaomi Youpin पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है
  • Mijia एयर कंडीशनर Xiao AI वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi Mijia Air Conditioner 3HP कंपनी की एयर कंडीशनर लाइनअप में लेटेस्ट मॉडल है। इसकी खासियत पावर सेविंग क्षमताएं और  कूलिंग के साथ-साथ हीटिंग देना भी है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। नए एयर कंडीशनर को मोबाइल में ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि नया Mijia 3HP Air Conditioner 40 सकेंड में क्विक कूलिंग और 80-सेकंड में क्विक हीटिंग दे सकता है। ये सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी के साथ ही आता है, जो एक बटन के साथ इनडोर के साथ-साथ आउटडोर यूनिट को क्लीन करने का काम करती है।

Xiaomi Mijia Air Conditioner 3HP को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, वर्तमान में इसकी कीमत 4,299 युआन (लगभग 49,500 रुपये) है। नया शाओमी एयर कंडीशनर Xiaomi Youpin पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

खासियतों पर आते हैं। नया एयर कंडीशनर 30 से 40 वर्ग मीटर तक के कमरों के लिए आदर्श है। मॉडल नेम में शामिल 3HP का मतलब यह है कि नया Mijia प्रोडक्ट 3-हॉर्सपावर का आउटपुट दे सकता है। यह वॉल-माउंटेड AC है, जिसमें एक आउटडोर यूनिट और एक इनडोर यूनिट होती है। इनडोर यूनिट को दीवार पर लगाया जा सकता है। इनडोर यूनिट में मैट व्हाइट फिनिश मिलती है फ्रंट में एक गोलाकार LED डिस्प्ले स्क्रीन भी है।

एयर कंडीशनर कूलिंग के साथ-साथ हीटिंग की सुविधा भी देता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने आसपास के स्थान को 40-सेकंड की क्विक कूलिंग के साथ ठंडा कर सकता है, जबकि इसमें 80-सेकंड की क्विक हीटिंग का दावा भी किया गया है। एयर कंडीशनर में इन्वर्टर ड्राइव कंट्रोल तकनीक भी मिलती है, जो इसे -35 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में प्रभावी ढंग से काम करने की अनुमति देता है।

एयर कंडीशनर में नॉइस-सेंसिटिव यूजर्स के लिए एक सेल्फ-डेवलप एयर डक्ट सिस्टम भी है, जो 30 से 40 डीबी (ए) तक के नॉइस लेवल के साथ शांत ऑपरेशन देने का दावा करता है। इनडोर यूनिट में एक स्मार्ट लाइट-सेंसिंग फंक्शन भी है, जो रात के समय डिस्प्ले ब्राइटनेस को खुद एडजस्ट करता है। इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट के लिए सेल्फ-क्लीनिंग फीचर मिलता है। बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए इसमें हाई-टेंप्रेचर ड्राय टेक्नोलॉजी मिलती है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो Mijia एयर कंडीशनर Xiao AI वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है, जिससे आप वॉयस कमांड के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। Mijia ऐप भी रिमोट कंट्रोल और ऑपरेशन संभालता है, जिससे यूजर्स सेटिंग्स एडजस्टकर सकते हैं और कहीं से भी एयर कंडीशनर के कई फीचर्स को एडजस्ट सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »