Wwdc

Wwdc - ख़बरें

  • WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
    एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 में Apple ने एआई से लेकर नए सिरी, सेफ्टी फीचर्स और फोटो एडिटिंग टूल को लेकर घोषणाएं की हैं। Apple ने परफॉर्मेंस में सुधार, AI बेस्ड फीचर्स और बेहतर Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन के साथ iOS 27 को पेश किया है। Apple ने पूरी तरह से री-डिजाइन एआई-बेस्ड Siri पेश कर दिया है। इसमें बातचीत करने की क्षमता, कॉन्टेक्स्ट समझने की क्षमता और ऐप के साथ बेहतर इंटीग्रेशन को शामिल किया गया है।
  • WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
    iOS 27 को Apple ने WWDC 2026 में पेश कर दिया है। कंपनी ने मुख्य रूप से Siri AI, ऑन डिवाइस Apple Intelligence, और कैमरा अपडेट्स पर फोकस किया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में रोल आउट होने की बात कही गई है। यह iPhone 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर सपोर्टेड होगा।
  • Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
    Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
    Apple आज अपना एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 आयोजित कर रहा है। इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग एप्पल की आधिकारिक साइट, Apple TV ऐप और YouTube पर होगी। बाद में इसे ऑन-डिमांड भी देखा जा सकेगा। Apple इस दिन एप्पल पार्क में 1,000 से ज्यादा डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल इन पर्सन सेलिब्रेशन का आयोजन करेगा। एप्पल 8 जून को सुबह 10 बजे PT भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे पर अपने प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन का प्रेजेंटेशन देगा।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • iOS 27 अपडेट: स्मार्ट AI Siri से लेकर परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस, जानें Apple क्या कुछ करेगा शामिल
    Apple ने इस साल के आखिर में Siri को बेहतर बनाने का प्लान बनाया है, जिसके चलते डिजिटल एसिस्टेंट को कंपनी के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले चैटबॉट में बदल दिया जाएगा। इससे साथ ही एप्पल ओपनएआई और गूगल जनरेटिव एआई की टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा। iOS 27 को Apple द्वारा जून में आयोजित होने वाले WWDC 2026 में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद डेवलपर बीटा वर्जन जारी किया जाएगा।
  • iPhone यूज करते हो? तो Apple के सबसे बड़े अपडेट iOS 26 के बारे में जानें सब कुछ...
    iOS 26 की रिहाई को लेकर Apple ने कुछ दिन पहले WWDC 2025 में बड़े अनाउंसमेंट्स किए थें, लेकिन इसे सामान्य अपडेट न समझिए, क्योंकि यह सिस्टम iPhone के UI और AI क्षमताओं के मामले में पूरी तरह से एक नया एक्सपीरिएंस लेकर आने वाला है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव है नया “Liquid Glass” डिजाइन, जो स्क्रीन आइकन, विजेट और कंट्रोल्स को एक ग्लासी-ट्रांसपेरेंट अनुभव देता है। अब उनमें डेप्थ के साथ फ्लूड मूवमेंट होगा, जो काफी हद तक visionOS से प्रेरित है। हमने यहां iOS से संबंधित कुछ अहम डिटेल्स दिए हैं।
  • iOS 26 में हैं 2 हिडन फीचर्स, एक लाइव ट्रांसलेशन और दूसरा...
    WWDC 2025 में Apple ने iOS 26 का ग्लोबल अनाउंसमेंट किया, जिसमें Liquid Glass डिजाइन, AI‑बेस्ड बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, कैमरा और Messages ऐप्स में बेहतर बदलाव जैसे फीचर्स शामिल थे। लेकिन Bloomberg के भरोसेमंद रिपोर्टर Mark Gurman का नया "Power On" न्यूजलेटर बताता है कि Apple ने दो बड़े फीचर्स अभी छुपा कर रखे हैं, जो लॉन्च के समय शामिल नहीं किए गए।
  • क्या Apple ने लिक्विड ग्लास UI के लीड डिजाइनर Yongfook को किया था फायर, जानें दावे का सच
    एपल ने वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में नए डिजाइन के साथ iOS26 को पेश किया था। iOS26 को डिजाइन करने वाली टीम के लीड डिजाइनर Jon Yongfook ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बता या, "एपल ने मुझे बाहर कर दिया है। मैंने और मेरी डिजाइन टीम ने पिछले 18 महीनों में बैंकग्राउंड्स पर आगे की ओर के एलिमेट्स के फोकस में होने पर बैकग्राउंड्स पर गॉजियन ब्लर के विभिन्न लेवल्स की टेस्टिंग की थी।"
  • क्या है Liquid Glass Interface, Apple ने iOS 26 के साथ किया पेश, जानें सबकुछ
    Apple डिवाइसेज में ट्रांसपेरेंट और डायनेमिक डिजाइन के साथ विजुअल फीचर्स प्रदान करता है। लिक्विड ग्लास Apple का यूनिवर्सल डिजाइन सिस्टम है जहां ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसलूसेंसी और ग्लास जैसा लुक यूजर इंटरफेस में मिलता है। यह झिलमिलाती हुए सरफेस के साथ असली ग्लास जैसा लगता है, जिसमें ट्रांसलूसेंट लेयर और सॉफ्टेंड कॉर्नर होते हैं जो यूजर्स के जरिए सिस्टम के साथ इंटरैक्ट करने पर डायनेमिक रिस्पॉन्ड करते हैं।
  • iPhone में iOS 26 का मजा कैसे लें? यहां जानें डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने के सभी स्टेप्स
    Apple ने WWDC 2025 के बाद Developer Beta 1 जारी कर दिया है, जिसमें iOS 26 के लेटेस्ट Liquid Glass इंटरफेस, AI-इनेबल्ड फीचर्स और App आइकन्स रिडिजाइन का अनुभव मिलता है। कंपनी के मुताबिक, iOS 26 बीटा अब iPhone 11 और ऊपर के मॉडल पर उपलब्ध है और इसे आज ही इंस्टॉल करके यूजर्स एक स्टेबल, लेकिन डेवेलपमेंट-टेस्टेड, नया iOS सेटअप एक्सप्लोर कर सकते हैं। ध्यान देने वाली अहम बात ये है कि यह बीटा वर्जन अभी पूरी तरह फाइनल नहीं है, जिसमें बग या बैटरी इश्यू हो सकते है, ऐसा Apple ने खुद चेताया है। फिर भी यदि आप इसे अपने iPhone पर इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो हम यहां सभी जरूरी स्टेप्स बता रहे हैं।
  • iOS 26 अपडेट पाने के लिए कौन से iPhone हैं पात्र, जानें इस लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं?
    iOS 26 A13 बायोनिक चिप या उससे अपग्रेड चिप वाले डिवाइस पर मिलेगा। आईफोन 11 सीरीज आईफोन एसई (सेकेंड जनरेशन), आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन एसई (थर्ड जनरेशन), आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज और आईफोन 16 सीरीज iOS 26 अपडेट पाने के लिए पात्र हैं। मगर Apple Intelligence के फुल फीचर्स सिर्फ 15 प्रो और प्रो मैक्स और आईफोन 16 सीरीज में काम करेंगे।
  • WWDC 2025: लाइव ट्रांसलेशन फीचर हुआ पेश, कॉल के दौरान ही ट्रांसलेट होगी बातचीत, आए ये नए Apple Intelligence फीचर्स
    Apple ने WWDC 2025 में Apple Intelligence में कई फीचर्स की पेशकश की। लाइव ट्रांसलेशन AI बेस्ड फीचर को मैसेज ऐप, फेसटाइम और फोन ऐप में इंटीग्रेट किया जा रहा है। Apple विजुअल इंटेलिजेंस को भी अपडेट कर रहा है। iPhone यूजर्स अब अपने डिवाइस के कैमरे से देखते हुए ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं। Workout Buddy नाम का यह नया वर्कआउट एक्सपीरियंस यूजर के वर्कआउट डाटा और फिटनेस हिस्ट्री को वर्कआउट के दौरान पर्सनलाइज मोटिवेशनल वाली जानकारी देता है।
  • WWDC 2025: Mac हुआ macOS Tahoe 26 के साथ ज्यादा इंटेलीजेंट और प्रोडक्टिव, मिलेगा नया डिजाइन, फीचर्स
    Apple ने WWDC 2025 में macOS 26 के लिए कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज, लिक्विड ग्लास को भी पेश किया। नया डिजाइन आइकनोग्राफी, साइडबार, टूलबार और यूजर इंटरफेस की अन्य चीजों को अपडेट करता है। इसके अलावा नया अपडेट फोन ऐप और लाइव एक्टिविटी समेत काफी नए फीचर्स भी शामिल कर रहा है। स्पॉटलाइट पर बड़ा फोकस किया गया है, जो अब सैकड़ों नए एक्शन का सपोर्ट करता है।

Wwdc - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »