नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था।
नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था।
Apple ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iOS 27 का Public Beta वर्जन रोल आउट कर दिया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था। अब इसका बीटा वर्जन पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया गया है। यानी यूजर अब डेवलपर अकाउंट के बिना ही इसके नए फीचर्स को इस्तेमाल करके देख पाएंगे। यह सॉफ्टवेयर के ऑफिशियल वर्जन से पहले यूजर को इसके नए फीचर्स का अनुभव देगा। इसमें Siri AI की बेहतरी के साथ ही कई तरह के कस्टमाइजेशन भी मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं iOS 27 Public Beta में क्या है खास, और कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड।
iOS 27 Public Beta को Apple ने यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया है। नए सॉफ्टवेयर में कंपनी ने खासतौर पर इसके AI फीचर्स पर ध्यान दिया है। Siri AI का बेहतर वर्जन इसमें देखने को मिलने वाला है। फोटो, सफारी, शॉर्टकट और कई ऐप में नए फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। कंपनी सॉफ्टवेयर का अधिकारिक और फुल स्टेबल वर्जन सितंबर में लॉन्च करेगी। यानी अपकमिंग iPhone 18 सीरीज के साथ यह नया सॉफ्टवेयर भी आने वाला है। अगर आप भी इस नए सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करके देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
iOS 27 Public Beta को अगर आप अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना चाहते हैं तो कुछ बातों को विशेष ध्यान रखें जो कंपनी ने हिदायत के तौर पर कही हैं।
iOS 27 Public Beta में क्या है खास
iOS 27 कंपनी का नया परफॉर्मेंस बेस्ड सॉफ्टवेयर अपडेट है। Apple के अनुसार, नए अपडेट में ऐप 30% तक तेजी से खुलते हैं। फोटो खींचने के बाद 70% तेज लोड होते हैं। इसी के साथ AirDrop इस अपडेट में 80% तेज होते हैं। ऐपल का नेक्स्ट जेनरेशन एआई या ऐपल इंटेलिजेंस इसमें दिया गया है। Siri AI के साथ यूजर को नया अनुभव मिलेगा, क्योंकि अब नया सिरी मैसेज में सर्च कर सकता है, ईमेल पढ़ सकता है, फोटो में भी सर्च कर सकता है, साथ ही ऐप में भी कई तरह के टास्क कर सकता है। Apple ने एक खास Siri ऐप भी पेश किया है, जिसमें बातचीत की हिस्ट्री iCloud के जरिए सभी डिवाइसेस पर सिंक होती है। इसके साथ ही स्क्रीन टाइम, बेहतर पेरेंटल कंट्रोल, और हेल्थ ऐप में कई इम्प्रूवमेंट किए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत