iOS 26 में हैं 2 हिडन फीचर्स, एक लाइव ट्रांसलेशन और दूसरा...

Live Translation via AirPods रियल-टाइम कॉन्वर्सेशन ट्रांसलेशन करेगा, यानी अगर आप दो अलग-अलग भाषाएं बोल रहे हैं, तो AirPods में सुनने पर दूसरी भाषा में ट्रांसलेट्ड आवाज मिलेगी।

iOS 26 में हैं 2 हिडन फीचर्स, एक लाइव ट्रांसलेशन और दूसरा...
ख़ास बातें
  • iOS 26 में लाइव ट्रांसलेशन होगा, पर लेट लॉन्च होगा
  • Wi-Fi ऑटो सिंक फीचर भी बाद में मिलेगा
  • Apple ने अब incomplete फीचर्स पहले नहीं दिखाने की नीति अपनाई
विज्ञापन
WWDC 2025 में Apple ने iOS 26 का ग्लोबल अनाउंसमेंट किया, जिसमें Liquid Glass डिजाइन, AI‑बेस्ड बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, कैमरा और Messages ऐप्स में बेहतर बदलाव जैसे फीचर्स शामिल थे। लेकिन Bloomberg के भरोसेमंद रिपोर्टर Mark Gurman का नया "Power On" न्यूजलेटर बताता है कि Apple ने दो बड़े फीचर्स अभी छुपा कर रखे हैं, जो लॉन्च के समय शामिल नहीं किए गए।

रिपोर्ट (via 9to5Mac) बताती है कि इनमें से सबसे पहला, Live Translation via AirPods है, जो रियल-टाइम कॉन्वर्सेशन ट्रांसलेशन करेगा, यानी अगर आप दो अलग-अलग भाषाएं बोल रहे हैं, तो AirPods में सुनने पर दूसरी भाषा में ट्रांसलेट्ड आवाज मिलेगी। गुर्मन ने कहा कि इसे WWDC में घोषित न करने का कारण था यह कि Apple अब सिर्फ फीचर्स तब घोषित करता है जब वे शिप करने के लिए तैयार हों, इसलिए यह फीचर शायद iOS 26.1 (अक्टूबर) या iOS 26.2 (दिसंबर) अपडेट में धीरे-धीरे रोलआउट किया जाए।

दूसरा छिपा फीचर है Wi-Fi लॉगइन्स का सिंक अक्रॉस डिवाइसेज था। मतलब अगर आप किसी पब्लिक Wi-Fi जैसे कैफे या होटल में लॉग इन करते हैं, तो उसका लॉगइन Apple ID पर ऑटोमैटिकली आपके सभी Apple डिवाइस - iPhone, iPad, Mac में सिंक हो जाएगा। इसके बाद हर डिवाइस पर बार-बार Wi-Fi पोर्टल खोलने की जरूरत नहीं रहेगी ।

रिपोर्ट का कहना है कि Apple WWDC 2024 में फीचर्स जल्दी दिखाने की गलती दोहराई नहीं करना चाहता, इसलिए अब प्रीमियम फीचर्स को शिप-क्वालिटी टेस्ट होने तक टाल दिया जाता है। यह नया एप्रोच बिजनेस-वार प्रैक्टिकल भी है - Apple अब यूजर्स को इंतजार की चिंता नहीं दिखाएगा।

इन दो फीचर्स के अलावा, iOS 26 के Liquid Glass UI को भी नजरअंदाज न करें, इसका ग्लास जैसा ट्रांसपेरेंट डिजाइन iPhone और visionOS इंटरफेस को और करीब लाएगा। इसके अलावा Apple ने बैटरी लाइफ के लिए Adaptive Power मोड और Messages में Poll व बैकग्राउंड इमेज सपोर्ट जैसे बदलाव भी शामिल किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iOS 26, iOS 26 Beta 2, iOS 26 Hidden Features
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  2. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  6. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
  7. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  8. boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
  10. ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »