गूगल भारत में नौकरी करने के लिए सबसे बेहतर कंपनी: रिपोर्ट

गूगल भारत में नौकरी करने के लिए सबसे बेहतर कंपनी: रिपोर्ट
विज्ञापन
सर्च इंजन गूगल इंडिया को एक अध्ययन में देश की सबसे आकर्षक कंपनी बताया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मर्सडीज-बेंज इंडिया है। रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च-2017 के अनुसार क्षेत्रों के आधार पर ई-वाणिज्य में अमेजन इंडिया, रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के क्षेत्र में आईटीसी लिमिटेड और उपभोक्ता एवं स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में फिलिप्स इंडिया सर्वाधिक आकषर्क नियोक्ता कंपनी हैं।

यह रैंकिंग विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर किए गए अध्ययन के आधार पर दी गई है। इनमें नियोक्ता के चुनाव के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन और कर्मचारी लाभ भारतीय कर्मचारियों की शीर्ष प्राथमिकता हैं। उसके बाद कामकाज-जिंदगी के बीच अच्छा संतुलन और नौकरी की सुरक्षा का स्थान है।

हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लोगों के लिए नियोक्ता चुनाव के समय कामकाज-जिंदगी के बीच अच्छा संतुलन सबसे शीर्ष प्राथमिकता है। सर्वेक्षण के अनुसार बड़ी और बहुराष्ट्रीय कंपनियां हर क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए काम करने की सबसे बेहतर जगह बनकर उभरी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Goole india, workplace

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »